Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में राष्ट्रीय पक्षी मोर, कौवे, तीतर, कबूतर, चिड़िया की मौत से हड़कम्प

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के माणकासर गांव में राष्ट्रीय पक्षी मोर सहित करीब पचास पक्षी मृत अवस्था में मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। पक्षियों की अचानक हुई मौत का कारण जांचने के लिए वेटरनरी डॉक्टर्स की टीम मौके पर पहुंच गई है। शनिवार सुबह राष्ट्रीय पक्षी मोर के शव गांव में जगह-जगह फैले हुए मिले। इसके बाद अन्य पक्षी भी मृत अवस्था में मिले। श्रीडूंगरगढ़ के माणकरासर गांव में सुबह लोगों ने देखा कि कुछ मोर के शव पड़े हैं। आसपास घूमने पर कुछ और शव दिखाई दिए। जिसमें 6 कौवे, 24 मोर, 6 तीतर, 4 कबूतर, एक दर्जन चिड़िया धीरे धीरे मृत मोर की संख्या पच्चीस के आसपास पहुंच गई। गांव वालों ने ही वन विभाग को सूचना दी। जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। पशु चिकित्सकों की टीम भी मौके पर पहुंची है। आपणो गांव सेवा समिति के सेवादार भी मणकरासर पहुंचे है। कुछ मोर के सुबह ही शव मिल गए थे और कुछ बाद में तड़पते हुए दम तोड़ गए। ग्रामीण अभी आसपास के क्षेत्रों में चक्कर काट रहे हैं ताकि कोई मोर बीमार अवस्था में मिले तो वन विभाग की टीम और वेटरनरी डॉक्टर्स के सुपुर्द किया जा सके। प्रथम दृष्टया मौत का कारण कुछ जहरीला पदार्थ खा लेना माना जा रहा है। हालांकि वन विभाग या वेटरनरी डॉक्टर्स ने अधिकृत तौर पर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है।

  • Related Posts

    जोधपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तलाकशुदा पत्नी का गुजारा भत्ता 25 लाख से बढ़ाकर 40 लाख, कहा—‘यह हक है, ऐश का जरिया नहीं’

    समाचार गढ़ 3 अप्रैल 2026 जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ ने एक अहम फैसले में तलाकशुदा पत्नी को मिलने वाले स्थायी गुजारा भत्ते को 25 लाख रुपए से बढ़ाकर…

    लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा, महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, खुद पहुंचा थाने

    समाचार गढ़ 3 अप्रैल 2026। बीकानेर जिले के खाजूवाला क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक ने महिला की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जोधपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तलाकशुदा पत्नी का गुजारा भत्ता 25 लाख से बढ़ाकर 40 लाख, कहा—‘यह हक है, ऐश का जरिया नहीं’

    जोधपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तलाकशुदा पत्नी का गुजारा भत्ता 25 लाख से बढ़ाकर 40 लाख, कहा—‘यह हक है, ऐश का जरिया नहीं’

    लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा, महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, खुद पहुंचा थाने

    लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा, महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, खुद पहुंचा थाने

    निजी स्कूल नहीं कर सकेगा मनमानी, 15 अप्रैल से होगी सख्त चेकिंग, हर स्कूल आएगा जांच के दायरे में

    निजी स्कूल नहीं कर सकेगा मनमानी, 15 अप्रैल से होगी सख्त चेकिंग, हर स्कूल आएगा जांच के दायरे में

    खाटूश्याम भक्तों के लिए खास खबर, आज से मंदिर में श्रृंगार व आरती के समय में हुआ बदलाव

    खाटूश्याम भक्तों के  लिए खास खबर, आज से मंदिर में श्रृंगार व आरती के समय में हुआ बदलाव

    ट्रम्प ने एक बार फिर दी धमकी ! अमेरिकी सेना द्वारा ईरान में पुल व बिजली प्लांट को तबाह करने की तैयारी

    ट्रम्प ने एक बार  फिर दी धमकी !  अमेरिकी सेना द्वारा ईरान में पुल व बिजली प्लांट को तबाह करने की तैयारी

    विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन

    विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights