समाचार-गढ़ 16 अक्टूबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ के आडसर बास से पल्लू धाम के लिए पैदल यात्री संघ रवाना हुआ। पल्लू पैदल यात्री संघ के अध्यक्ष हरि लोहिया, मंत्री श्याम सुंदर जोशी, कोषाध्यक्ष गयाप्रसाद लखोटिया ने बताया कि संघ की ये 16वीं फेरी है और संघ आज दोपहर 4 बजे बड़े धूमधाम से रवाना हुआ। संघ 5 दिनों में पल्लू पहुंचेगा। संघ के पैदल यात्री 21 अक्टूबर को मातारानी के दर्शन करेंगे।













