Nature Nature

पीएम सूर्यघर नि:शुल्क बिजली योजना: अब घर-घर तक सस्ती और सुलभ बिजली, पढ़े ख़बर

Nature

समाचार गढ़, 10 अक्टूबर। राजस्थान में पीएम सूर्यघर निशुल्क बिजली योजना के अंतर्गत कार्मिकों को सम्मानित करने की एक नई पहल शुरू की गई है। इस योजना के तहत, प्रत्येक डिस्कॉम में सर्वाधिक रूफ टॉप सोलर स्थापित करने वाले वृत्त, खंड और उपखंड कार्यालयों के कार्मिकों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और कार्य निष्पादन के आधार पर सम्मानित किया जाएगा। योजना का उद्देश्य उपभोक्ताओं को रूफ टॉप सोलर के माध्यम से सस्ती और सुलभ सौर ऊर्जा उपलब्ध कराना है। राजस्थान के सभी डिस्कॉम्स की चेयरमैन आरती डोगरा ने बताया कि जयपुर, जोधपुर और अजमेर विद्युत वितरण निगमों में हर तिमाही, सर्वाधिक रूफ टॉप सोलर स्थापित करने वाले सर्किल, डिवीजन और सब डिवीजन कार्यालयों के अधीक्षण अभियंता, अधिशाषी अभियंता, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, फीडर प्रभारी और लाइनमैन को “रूफ टॉप सोलर चैंपियन अवार्ड” से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। यह पहल कार्मिकों को बेहतर कार्य निष्पादन के लिए प्रेरित करेगी और प्रदेश में इस महत्वाकांक्षी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को भी गति प्रदान करेगी।

  • Related Posts

    जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

    समाचार गढ़ 26 मार्च 2026। अमेरिका–इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का आज 27वां दिन है और हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका ने ईरान को सख्त चेतावनी…

    97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

    समाचार गढ़ 26 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। मंगलवार को घोषित दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में कस्बे के मोमासर बास स्थित मदर केडी उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

    जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

    97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

    97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights