Nature Nature

मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त करने वाले चार जनों पर पुलिस का शिकंजा, मादक पदार्थ व नकदी मिली

Nature

समाचार गढ़, 24 मार्च 2024। चुनावों को देखते पुलिस एक्शन में है। खासकर बीकानेर रेंज में मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त करने वालो के खिलाफ शिकंजा कसा जा रहा है। रविवार को पांचू थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 10किलो डोडा पोस्त और 66 ग्राम अफीम जब्त की गई है। साथ ही 2 लाख पांच हजार रुपए की नकदी भी बरामद की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी रामकेश मीणा के नेतृत्व में पांचू थाना की टीम ने नाकाबंदी के दौरान भारत माला एक्सप्रेस रोड पर जोधपुर की तरफ से आ रही एक कार को रुकवाया। इसमें पुखराज बिश्नोई और ओमप्रकाश बिश्नोई सवार थे।

यह रामसेउ, ओसिया थाना इलाके के निवासी थे। गाड़ी की जांच करने पर इसमें ६६ ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। साथ ही इनके कब्जे से 22100 नकद भी बरादम हुए। मामले की जांच हिमांशु शर्मा वृत्ताधिकारी कर रहे हैं। इसी तरह पांचू से नाथूसर की तरफ जाने वाले रास्ते पर गश्त करते हुए सामने आ रही कार को रुकवाकर उसकी जांच की तो इसमें गोपालराम पुत्र हेमाराम जाट, निवासी चिताणा, अनिल पुत्र गोपालराम खारी, थाना पांचोड़ी बैठे थे। संदेह के आधार पर जांच करने पर कार से 10 किलो डोडा पोस्त छिलका और मादक पदार्थ बिक्री के एक लाख तिरासी हजार रुपए नकद मिले। पुलिस ने मादक पदार्थ और रुपए जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रकरण का अनुसंधान चल रहा है।

यह रहे टीम में शामिल…
पुलिस की कार्रवाई में रामकेश मीणा, गंगाराम, अशोक कुमार, रामनिवास, बलवान सिंह, रामेश्वर, वेदपाल और भैंरूदान शामिल थे।

  • Related Posts

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने…

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली का असर बाजार पर साफ दिखाई दिया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights