Nature Nature

पुलिस ने 111 बेटियों को ‘डाटर ऑफ बीकानेर’ अवार्ड से किया सम्मानित

Nature

समाचार-गढ़, बीकानेर, 26 सितंबर। बीकानेर पुलिस द्वारा नेशनल डाटर्स डे पर नवाचार करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 111 बेटियों को ‘डाटर ऑफ बीकानेर’ से सम्मानित किया गया।
पुलिस महानिरीक्षक ओम प्रकाश ने बताया कि बीकानेर की होनहार बेटियों को बीकानेर पुलिस एवं मरूशक्ति के संयुक्त तत्वावधान में सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह से पहले सम्मानित बेटियों ने साफा और सेशे पहनकर पुलिस बैण्ड के साथ प्रोसेशन निकाला। विभिन्न महिला संगठनों ने पुष्प वर्षा के साथ बेटियों का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि बीकानेर की बेटियों ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को दर्शाया है। बीकानेर की बेटियां सफलता के पथ पर लगातार आगे बढ़ सकती हैं, इसके लिए उन्हें उचित मार्गदर्शन और अवसर की जरूरत है। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि बेटियों को आगे बढ़ने के भरपूर अवसर दें।
कार्यक्रम समन्वयक डॉ. चन्द्रशेखर श्रीमाली ने कहा कि बेटियों की सफलता दूसरों के लिए प्रेरणा बने और बेटियां इसका अनुसरण करते हुए आगे बढ़ें, यह कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि बीकानेर पुलिस द्वारा सामाजिक सरोकारों की दिशा की गई पहल अभिनव है।
मरूशक्ति की डॉ. विमला डुकवाल ने स्वागत उद्बोधन दिया और महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया।
समारोह में लोट्स डेयरी के अविनाश मोदी, पी.एस. एनवेसमेंट के पीयूष संगारी व प्रियंका संगारी, बाबा रामदेव ब्रांड के संदीप नौलखा व डॉ. नीलम जैन, रोटरी क्लब आद्या की भारती गहलोत, होटल राजमहल के डॉ. नरेश गोयल, भीखाराम चांदमल से ज्ञान गोस्वामी, गोविन्द भादू, रामरतन धारणिया, मनोज बजाज, डॉ. मोहम्मद अबरार आदि मौजूद रहे। श्रीमती तृषा तृप्ति ने आभार जताया।

  • Related Posts

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन ASIRAJ-2026 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस…

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की घोषणा से पहले संभावित उम्मीदवारों के डेटा को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights