Nature Nature

राजनीतिक हलचल। चौरड़िया मिले मिस्त्री से, जताई टिकट की दावेदारी

Nature

समाचार-गढ़, 21 सितम्बर 2023, श्रीडूंगरगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक मधुसूदन मिस्त्री के बीकानेर आगमन पर मंगलवार को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तुलसीराम चोरड़िया ने सर्किट हाउस में उनसे मुलाकात कर ज्ञापन सोपा तथा श्री डूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस टिकट के लिए दावेदारी जताई। इस दौरान उनके कई समर्थक साथ रहे। मिस्त्री को दिए गए ज्ञापन में लिखा है कि वे छात्र-जीवन से सन् 1970 से काँग्रेस पार्टी के सक्रिय व निष्ठावान कार्यकर्त्ता है। जिला N.S.U. I. का अध्यक्ष रह चुके है। जिला युवक कॉंग्रेस कमेटी का महामंत्री भी रह चुके है। जिला कॉंग्रेस कमेटी की कार्य समिति सदस्य व जिला कॉंग्रेस सेवा दल का पर्यवेक्षक रह चुके है। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका का पार्षद, जनता पार्टी के शासन में स्व. इन्दिराजी की गिरफ्तारी पर इस कार्यवाही के विरोध में गिरफ्तारी दी। श्रीडूंगरगढ़ तहसील की आम जनता से व्यापक जन सम्पर्क है तथा जनता के हर दुःख-दर्द में भागीदार बनकर हर समस्या का समाधान करवाया है। काँग्रेस पार्टी द्वारा समय-समय पर दिए गए निर्देशों की पालना कर संगठन को मजबूत बनाया है। कस्बे की अनेक सामाजिक संस्थाओं में पदाधिकारी रह कर आम जनता की सेवा जारी है।

Related Posts

बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। बिहार की सियासत में तेज हलचल के बीच अगले 48 घंटों में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगने की संभावना है। डिप्टी सीएम सम्राट…

इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। सीकर जिले में 22 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती धीरे-धीरे शोषण में बदल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

चारधाम यात्रा 2026: शुरू होने से पहले ही एक्टिव हुए साइबर ठग, ऐसे बचें और सही तरीके से करें पूरी तैयारी

चारधाम यात्रा 2026: शुरू होने से पहले ही एक्टिव हुए साइबर ठग, ऐसे बचें और सही तरीके से करें पूरी तैयारी

ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धराशायी: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट

ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धराशायी: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights