Nature Nature

पूनम पारीक हत्याकांड: सरदारशहर में सर्वसमाज की बैठक, आक्रोश रैली निकालने का निर्णय

Nature

समाचार गढ़ 14 सितंबर 2025 बीते 7 सितंबर को क्षेत्र के गांव डेलवां की बेटी पूनम पारीक की उसके ससुराल में ही गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने घटना के बाद देवर को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया, लेकिन परिजनों और समाज के लोग पुलिस जांच से असंतुष्ट हैं।

इसी को लेकर शनिवार शाम पारीक भवन में सरदारशहर सर्वसमाज की ओर से बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न समाजों के लोग शामिल हुए और पूनम पारीक की निर्मम हत्या पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। सभी ने घटना की निंदा करते हुए प्रशासन से निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की।

बैठक में बताया गया कि डीएसपी स्तर पर हुए खुलासे से पीड़ित परिवार और पारीक समाज संतुष्ट नहीं है। सर्वसमाज ने न्याय नहीं मिलने तक संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया। बैठक में एक कमेटी का गठन किया गया और निर्णय लिया गया कि 15 सितंबर को दोपहर तीन बजे ताल मैदान से आक्रोश रैली निकालकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

इस रैली में श्रीडूंगरगढ़ सहित आसपास के कस्बों से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे और पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहेंगे।

Related Posts

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग…

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को सेरूणा, जोधासर और श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights