Nature Nature

कालूरोड स्थित बड़ी ईदगाह में अदा की नमाज़, विश्व शांति, अमन की कामना की, एक दूसरे से गले मिल दी मुबारकबाद

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। आज 11 अप्रेल को  देशभर में ईद-उल-फितर का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है।रमजान का पाक महीना पूरा होने के बाद शव्वाल महीने की पहली तारीख को ईद का त्योहार मनाया जाता है। कस्बे में ईद की मुख्य नमाज कालूरोड बाईपास स्थित बड़ी ईदगाह में सुबह 8.15 बजे जामा मस्जिद इमाम मौलाना फजले हक अशरफ अली ने अदा करवाई और विश्व में शांति व अमन की कामना की।  सभी ने एक दूसरे से गले मिल ईद की मुबारकबाद दी। इसके अलावा नेशनल हाईवे पर ट्रोमा सेंटर के पास स्थित छोटी ईदगाह, जामा मस्जिद के साथ साथ मोमासर बास की मस्जिद तेलियान, कालूबास की मस्जिद दमामीयान, आडसर बास की मस्जिद चुनगरान, बिग्गाबास की मस्जिद व्यापारियान में भी नमाज अदा की गई। ईद के मौके पर मुस्लिम लोग एक दूसरे के घर जाकर मीठा खाने के बाद ईद की मुबारकबाद दे रहे है। आज घरों में मीठे पकवानों में ईद के दिन सेवइयां और शीर खुरमा, खीर बनाई गई है। इसके अलावा भी दस्तरखान पर तरह-तरह के पकवान सजाए गए है। आज बड़ी ईदगाह में भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष विनोद गिरी गुंसाई, कांग्रेसी नेता केसरा राम गोदारा, विमल भाटी, महावीर अडावलिया, महेश राजोतिया, भवानी तावणियाँ, ओमप्रकाश फूलभाटी, पवन इन्दोरिया सहित कई नेता और सामाजिक कार्यकर्ता ने सभी को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान एडिशनल एसपी डॉ. प्यारेलाल  शिवराण, सीओ निकेत पारीक, सीआई इंद्रकुमार के साथ बड़ी संख्या में QRT की फोर्स, हिमाचल पुलिस भी मौजूद थी ताकि किसी प्रकार से सामाजिक सौहार्द ना बिगड़े।

श्री डूंगरगढ़ ईद उल फितर की नमाज अदा की गई नमाज के बाद ईद मुबारबाद दी
  • Related Posts

    राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

    राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं समाचार गढ़ 1 मार्च 2026। राजस्थान में होली और धुलंडी को लेकर अवकाश की स्थिति स्पष्ट कर…

    बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित

    विधायक जेठानंद व्यास व खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल भी थिरकेसमाचार गढ़ 1 मार्च 2026। बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह रविवार को मनाया गया। प्रेस क्लब के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

    राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

    बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित

    बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित

    मिडिल ईस्ट में तेजी बिगड़ रहे हालात, IAEA ने इमरजेंसी बैठक बुलाई, परमाणु हमले का खतरा बढ़ने की आशंका

    मिडिल ईस्ट में तेजी बिगड़ रहे हालात, IAEA ने इमरजेंसी बैठक बुलाई, परमाणु हमले का खतरा बढ़ने की आशंका

    राजस्थान में संपत्ति की रजिस्ट्री महंगी, स्टांप ड्यूटी सरचार्ज बढ़ा

    राजस्थान में संपत्ति की रजिस्ट्री महंगी, स्टांप ड्यूटी सरचार्ज बढ़ा

    मिडिल ईस्ट जंग का असर: पेट्रोल ₹105, सोना 1.90 लाख तक? आम आदमी पर पड़ सकता है सीधा झटका

    मिडिल ईस्ट जंग का असर: पेट्रोल ₹105, सोना 1.90 लाख तक? आम आदमी पर पड़ सकता है सीधा झटका

    मिनाब में एक स्कूल पर इजरायली हमले में 36 छात्रों की मौत, अफरातफरी का माहौल

    मिनाब में एक स्कूल पर इजरायली हमले में 36 छात्रों की मौत, अफरातफरी का माहौल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights