Nature Nature

राष्ट्रनायक वीर दुर्गादास राठौड़ जयंती समारोह की पूर्व तैयारी बैठक आयोजित

Nature

समाचार गढ़, 3 अगस्त 2025, श्रीडूंगरगढ़। श्री रघूकुल राजपूत छात्रावास में रविवार, 3 अगस्त को राष्ट्रनायक वीर दुर्गादास राठौड़ की आगामी 13 अगस्त को मनाई जाने वाली जयंती को लेकर पूर्व तैयारी बैठक आयोजित की गई। यह बैठक श्री क्षत्रिय युवक संघ के तत्वावधान में आयोजित हुई, जिसमें जयंती समारोह को भव्य और गरिमामयी बनाने पर चर्चा की गई।

बैठक में वरिष्ठ स्वयंसेवक एडवोकेट भरत सिंह सेरूणा ने कहा कि वीर दुर्गादास राठौड़ की जयंती समाज के गौरव का प्रतीक है और इसमें अधिक से अधिक संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने अपील की कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित सर्व समाज के गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया जाए और जनजागरूकता के माध्यम से समारोह को भव्य बनाया जाए।

छात्रावास कार्यकारिणी अध्यक्ष कल्याण सिंह झंझेऊ ने छात्रावास की गतिविधियों का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए आने वाले समय में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने का प्रस्ताव भी बैठक में रखा।

इस अवसर पर पूर्व सरपंच रतनसिंह केऊ, जोधासर सरपंच प्रतिनिधि भंवरसिंह झंझेऊ, सेरूणा सरपंच प्रतिनिधि एडवोकेट रणवीर सिंह, श्रवणसिंह कीतासर, महेंद्रसिंह लखासर, अगरसिंह कोटासर, उपसरपंच मांगूसिंह जोधासर, छोटुसिंह, हरीसिंह गुसाईंसर, महेंद्र सिंह झंझेऊ, महेंद्रसिंह, जितेन्द्र सिंह जालबसर, ओमपाल सिंह जोधासर, भागीरथ सिंह, दीपेंद्र सिंह धर्मास, जगदीश सिंह सुरजनवासी, प्रांत प्रमुख जेठूसिंह पुन्दलसर सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं छात्रावास के युवा उपस्थित रहे।

बैठक में सभी ने सामूहिक प्रयासों से जयंती समारोह को ऐतिहासिक स्वरूप देने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights