Nature Nature

विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज, हर वार्ड में टोलियां बनाकर पीले चावल व पत्रक वितरण

Nature

विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज, हर वार्ड में टोलियां बनाकर पीले चावल व पत्रक वितरण
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़ । श्रीडूंगरगढ़ के आडसर बास में 8 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। सम्मेलन के प्रचार-प्रसार के लिए सभी वार्डों में टोलियां गठित कर हर घर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें पीले चावल व आमंत्रण पत्रक वितरित किए जा रहे हैं। मातृ शक्ति भी इस अभियान में सक्रिय रूप से जुटी हुई है। आयोजन को भव्य स्वरूप देने के लिए सभी प्रमुख मंदिरों में बैनर लगाए गए हैं। आयोजन के तहत रविवार 8 फरवरी को दोपहर 2 बजे श्याम जी मंदिर से महेश्वरी सेवा सदन तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसे विशेष रूप से सजाया जाएगा। दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे तक महेश्वरी सेवा सदन, आडसर बास में आयोजित सम्मेलन में संतों का सानिध्य, उद्बोधन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सर्व हिंदू समाज द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में परम पूज्य संतोष सागर जी महाराज (कथा वाचक) का सानिध्य प्राप्त होगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

  • Related Posts

    बीकानेर कलेक्ट्रेट को फिर मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप; सघन तलाशी जारी

    समाचार गढ़ 6 मई 2026। बीकानेर में एक बार फिर कलेक्ट्रेट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से बुधवार को प्रशासन में हड़कंप मच गया। कलेक्ट्रेट को भेजे…

    GRAM को लेकर बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक मैनेजमेंट, विधानसभा वार जिम्मेदारियां तय

    GRAM को लेकर बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक मैनेजमेंट, विधानसभा वार जिम्मेदारियां तय समाचार गढ़, 6 मई 2026। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (GRAM) को लेकर बीकानेर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीकानेर कलेक्ट्रेट को फिर मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप; सघन तलाशी जारी

    बीकानेर कलेक्ट्रेट को फिर मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप; सघन तलाशी जारी

    GRAM को लेकर बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक मैनेजमेंट, विधानसभा वार जिम्मेदारियां तय

    GRAM को लेकर बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक मैनेजमेंट, विधानसभा वार जिम्मेदारियां तय

    पर्यवेक्षक व सह पर्यवेक्षक करेंगे पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता का चुनाव

    पर्यवेक्षक व सह पर्यवेक्षक करेंगे पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता का चुनाव

    ममता के गढ़ को ढहाने वाले शुभेंदु अधिकारी ने जताया राजेंद्र राठौड़ का आभार, पढें पूरी खबर

    ममता के गढ़ को ढहाने वाले शुभेंदु अधिकारी ने जताया राजेंद्र राठौड़ का आभार, पढें पूरी खबर

    RGHS घोटाला: SOG की कार्रवाई, पूर्व अधीक्षक सहित दो गिरफ्तार

    RGHS घोटाला: SOG की कार्रवाई, पूर्व अधीक्षक सहित दो गिरफ्तार

    छात्र को सजा के नाम पर उठक-बैठक: तबीयत बिगड़ी, परिजनों का स्कूल में हंगामा

    छात्र को सजा के नाम पर उठक-बैठक: तबीयत बिगड़ी, परिजनों का स्कूल में हंगामा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights