Nature Nature

राम जानकी सर्वजातीय विवाह समारोह की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, 25 जनवरी को सामूहिक विवाह, फिजूलखर्ची रोकने पर विशेष जोर

राम जानकी सर्वजातीय विवाह समारोह की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

25 जनवरी को सामूहिक विवाह, फिजूलखर्ची रोकने पर विशेष जोर

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। सेवा भारती समिति के तत्वाधान में राम जानकी सर्वजातीय विवाह समारोह समिति की आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष श्याम सुंदर आर्य की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी 25 जनवरी को होने वाले राम जानकी सर्वजातीय विवाह समारोह की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में बढ़ती शादियों की फिजूलखर्ची पर चिंता जताते हुए इस पर विचार किया गया कि विवाह को सम्मानजनक, सरल और न्यूनतम खर्च में कैसे संपन्न किया जाए, ताकि समाज में सादगी का संदेश दिया जा सके।

ललित डागा ने कहा कि विवाह योग्य जोड़ों के पंजीकरण के दौरान उनकी पृष्ठभूमि की जानकारी के साथ-साथ सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूर्ण करवाई जानी चाहिए, जिससे किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।
महावीर माली ने भोजन में हो रहे अपव्यय पर चिंता जताते हुए सुझाव दिया कि भोजन को प्रसाद के रूप में ग्रहण करने की परंपरा अपनाई जाए।
शिक्षाविद रूपचंद सोनी ने कहा कि विवाह में दिए जाने वाले उपहार आवश्यक और सामान्य वस्तुओं तक सीमित होने चाहिए, जिससे दिखावे और आडंबर से बचा जा सके।

सेवा भारती के जिला मंत्री सुभाष चंद्र शास्त्री ने जानकारी दी कि विवाह पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो 15 जनवरी तक चलेगी। विवाह समारोह का आयोजन 25 जनवरी को सेवा धाम छात्रावास के पास नानू देवी स्कूल के मैदान में किया जाएगा।

बैठक में गिरधारी जाखड़, परमेश्वर गोदारा, कन्हैयालाल जाखड़, कंचन देवी, भुवन करवा, लक्ष्मी नारायण भादू, गौरीशंकर (LIC विकास अधिकारी), श्रवण भाम्भू और कुंभाराम घिंटाला सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अंत में शांति पाठ के साथ बैठक का समापन हुआ।

Related Posts

Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

समाचार-गढ़ 28 सितंबर, 2026। राजस्थान में बीकानेर से जोधपुर के बीच एनएच-62 को फोरलेन में बदलने की योजना पर काम आगे बढ़ रहा है, लेकिन जोधपुर-नागौर हिस्से का प्रोजेक्ट करीब…

Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

समाचार-गढ़ 28 सितंबर, 2026। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। प्रदेश में पंचायत चुनाव की आचार संहिता इसी सप्ताह लागू होने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

Rajasthan Politics: CM भजनलाल शर्मा Vs अशोक गहलोत, SIR और चुनाव आयोग पर आमने-सामने आए BJP-कांग्रेस

Rajasthan Politics: CM भजनलाल शर्मा Vs अशोक गहलोत, SIR और चुनाव आयोग पर आमने-सामने आए BJP-कांग्रेस

Ujjain Shahi Masjid: शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, बड़ी संख्या में लोग जुटे; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Ujjain Shahi Masjid: शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, बड़ी संख्या में लोग जुटे; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Afghanistan Pakistan Clash: पाकिस्तान से घुसे 28 लड़ाके मारे गए, 32 घायल; अफगानिस्तान ने लगाए गंभीर आरोप

Afghanistan Pakistan Clash: पाकिस्तान से घुसे 28 लड़ाके मारे गए, 32 घायल; अफगानिस्तान ने लगाए गंभीर आरोप

US China G2: अमेरिका-चीन के G2 से भारत को क्या खतरा? ब्रह्मा चेलानी ने बताई सहयोगी देशों की चिंता

US China G2: अमेरिका-चीन के G2 से भारत को क्या खतरा? ब्रह्मा चेलानी ने बताई सहयोगी देशों की चिंता
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights