मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दौरे की तैयारियां तेज, भाजपा नेताओं की बैठकों का दौर जारी
समाचार गढ़, 12 अगस्त 2025, बीकानेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आगामी दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। देहात भाजपा की बैठक आज शुरू हुई, जिसमें प्रभारी दशरथ सिंह शेखावत, प्रदेश मंत्री बिजेंद्र पूनिया, विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, जेटानंद व्यास, देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंवारिया, पूर्व जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक से पहले प्रदेश मंत्री बिजेंद्र पूनिया ने कलेक्टर और एसपी के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नाल गांव का भी दौरा किया, जहां भाजपा मंडल की तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शामिल होने का कार्यक्रम तय है।










