Nature Nature

अखिल भारतीय किसान सभा का 19 अगस्त को अधिशाषी अभियंता कार्यालय घेराव

Nature

समाचार गढ़, 12 अगस्त 2025, श्रीडूंगरगढ़। अखिल भारतीय किसान सभा, श्रीडूंगरगढ़ तहसील की बैठक आज 12 अगस्त को तहसील अध्यक्ष भंवरलाल भूवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 19 अगस्त को अधिशाषी अभियंता कार्यालय का घेराव व प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें स्मार्ट मीटर, गोजा लट्ट से खराब फसलों का बीमा क्लेम और सदस्यता अभियान जैसे मुद्दे शामिल रहेंगे।

पूर्व विधायक कॉमरेड गिरधारी लाल महिया स्मार्ट मीटर की बिजली लूट के खिलाफ तीखे तेवर में नजर आए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर किसानों और मजदूरों से लेकर आम उपभोक्ताओं तक की लूट की साजिश है। इसमें पहले रिचार्ज करना होगा, यानी कंपनियों को एडवांस में अरबों रुपये देने होंगे। स्मार्ट मीटर प्रीपेड सिस्टम से उपभोक्ताओं के लिए बिल भरना मुश्किल हो जाएगा। राज्य सरकार ने जहां-जहां स्मार्ट मीटर लगाए हैं, वहां पारंपरिक मीटर की तुलना में चार गुना से अधिक बिल आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 19 अगस्त को स्थानीय मुद्दों पर भी किसान मुखर होंगे, जिनमें खेतों में बिजली खंभों के ढीले तारों में अंडरपोल लगाने, पुराने तारों की जगह नए तार बिछाने, डिमांड नोट भर चुके किसानों को ट्रांसफार्मर और अन्य आवश्यक उपकरण जल्द उपलब्ध करवाने जैसी मांगें शामिल हैं।

बैठक में माकपा तहसील सचिव मुखराम गोदारा, किसान नेता गिरधारी जाखड़, किसान सभा सचिव राजेंद्र जाखड़, मुखराम नायक, सरपंच सुनील मेघवाल, सरपंच सुनील मलिक, उपसरपंच लालचंद सारण, मालाराम सांसी, दानाराम प्रजापत, शेखर रैगर, पूर्व सरपंच पुरखाराम गोदारा, पूर्व सरपंच भागीरथ सुथार, सोहन बाना, तोलाराम पारीक, खेतनाथ सिद्ध, उपसरपंच रामलाल मेघवाल (लिखमादेसर), भोमाराम जाखड़, गोविंद (लालासर), सुखराम महिया, गणपतराम (कल्याणसर), ओमप्रकाश (कस्बां), मनोहरलाल कड़वासरा, रामरख डेलू, जावेद बेहलीम, मामराज गोदारा सहित अनेक किसान मौजूद रहे।
बैठक में 19 अगस्त के प्रदर्शन को देखते हुए अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

  • Related Posts

    US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

    समाचार-गढ़ 26 सितंबर, 2026। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का तीन दिवसीय अमेरिका दौरा शुक्रवार, 25 सितंबर को खत्म हो गया। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जिनपिंग के बीच…

    बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

    समाचार-गढ़ 26 सितंबर, 2026। महाराष्ट्र के मालेगांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां बैल ने प्रसाद के साथ तीन तोला सोने का मंगलसूत्र निगल लिया। घटना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

    US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

    बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

    बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

    हिंसा के बीच बड़ा फैसला, 13 थाना क्षेत्रों को छोड़कर पूरा राज्य 6 महीने के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित

    हिंसा के बीच बड़ा फैसला, 13 थाना क्षेत्रों को छोड़कर पूरा राज्य 6 महीने के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नितिन नबीन का BJP नेताओं को सख्त संदेश, टिकट की सिफारिश पर बोले- बगावत हुई तो जिम्मेदारी भी आपकी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नितिन नबीन का BJP नेताओं को सख्त संदेश, टिकट की सिफारिश पर बोले- बगावत हुई तो जिम्मेदारी भी आपकी

    UN में Jaishankar का पाकिस्तानी पत्रकार को जवाब, बोले- ‘एक आतंकवादी देश मुझसे ये सवाल पूछ रहा है’

    UN में Jaishankar का पाकिस्तानी पत्रकार को जवाब, बोले- ‘एक आतंकवादी देश मुझसे ये सवाल पूछ रहा है’

    9 से 25 सितंबर तक चला राजस्थान का निकाय चुनावी दौर, 309 निकायों में 10,245 वार्डों की तस्वीर हुई साफ

    9 से 25 सितंबर तक चला राजस्थान का निकाय चुनावी दौर, 309 निकायों में 10,245 वार्डों की तस्वीर हुई साफ
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights