Nature Nature

कस्बे में पशुओं के लिए पानी और चारे की व्यवस्था, मोहल्लेवासियों ने की पहल

Nature

समाचार गढ़ 5 फरवरी 2025 आज कस्बे में बिग्गा बास मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ऑफिस के पास मौहल्लेवासियों के सहयोग से पशुओं के लिए पानी की खेली और पशु चारा पात्र का निर्माण कार्य करवाया गया। जिसकी शुरुआत आज एक ट्रॉली चारा, एक टैंकर पानी एवं फिता काटकर की गई। इस अवसर पर स्वर्गीय माणकचंद सोनी के परिवारजन पन्नालाल सोनी रामचंद्र सोनी, सत्यनारायण सोनी एवं मोहल्ले वासी सुभाष सिद्ध बाना, ताराचंद सोनी, इंद्रदान सोनी,
मांगीलाल राजपुरोहित,परमेश्वर सोनी, जीतू सिन्धी, मदन सोनी, कन्हैयालाल बारूपाल,
मोहन प्रसाद, देवीलाल शर्मा, गौरीशंकर सोनी इन सभी का निर्माण कार्य में सहयोग रहा। अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ईश्वरराम गुरावा ने कहा कि आप सभी मोहल्लेवासियों के सहयोग से आगे आने वाली भीषण गर्मी में पशुओं के लिए पानी पीने हेतु बहुत ही अच्छी व्यवस्था आपके द्वारा की गई है। सभी पशु प्रेमियों का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया।
शिशु भारती पब्लिक स्कूल के प्रधानाध्यापक सुभाष सिद्ध बाना ने कहा कि आगे आने वाले समय में भीषण गर्मी का दौर जारी होगा। इंसान के साथ-साथ पशु-पक्षी भी गर्मी की वजह से परेशान हो जाते हैं। जानवर भूख-प्यास से दम न तोड़े, इसके लिए विशेष व्यवस्था अभी से कर दी गई है। ताराचंद सोनी ने पशुओं के लिए चारा मंगवाया और लड्डुओं के द्वारा पशुओं को मुंह मीठा करवाया।

Related Posts

श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजार में जमेगा चंग का रंग, होगा महोत्सव, व्यापारियों में उत्साह

श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजार में जमेगा चंग का रंग, होगा महोत्सव, व्यापारियों में उत्साह। समाचार गढ़ 25 फरवरी 2026। कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित पुराने बस स्टैंड पर 28…

मदर केडी ग्रुप स्कॉलरशिप प्रतियोगिता 3 अप्रेल को, 100 प्रतिशत मिलेगी स्कॉरशिप, शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी ले सकेंगे भाग, पढ़े पूरी खबर

मदर केडी ग्रुप स्कॉलरशिप प्रतियोगिता 3 अप्रेल को, 100 प्रतिशत मिलेगी स्कॉलरशिप, शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी ले सकेंगे भाग, पढ़े पूरी खबर समाचार गढ़, 25 फरवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चार धाम यात्रा करने वालों के लिए खबर, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

चार धाम यात्रा करने वालों के लिए खबर, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

उल्लू बेचने के नाम पर लाखों की ठगी, पीड़ित ने दर्ज कराया मामला

उल्लू बेचने के नाम पर लाखों की ठगी, पीड़ित ने दर्ज कराया मामला

ट्रेन में सफर करने से पहले पढ़ ले ये खबर, कई ट्रेन रद्द, इस रूट वाले दे विशेष ध्यान

ट्रेन में सफर करने से पहले पढ़ ले ये खबर, कई ट्रेन रद्द, इस रूट वाले दे विशेष ध्यान

राजस्थान में गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, कई शहरों में पारा 35 डिग्री पार

राजस्थान में गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, कई शहरों में पारा 35 डिग्री पार

कांग्रेस ने घोषित किए 6 राज्यसभा उम्मीदवार, जमीनी नेताओं पर दांव

कांग्रेस ने घोषित किए 6 राज्यसभा उम्मीदवार, जमीनी नेताओं पर दांव

साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान

साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights