Nature Nature

फ्लेगशिप योजनाओं का प्रचार अभियान, महाविद्यालय और सूचना केंद्र में युवाओं को दी जानकारी

Nature

फ्लेगशिप योजनाओं का प्रचार अभियान
नालबड़ी के शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय और सूचना केंद्र में युवाओं को दी जानकारी
समाचार-गढ़, बीकानेर, 7 फरवरी। राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं और सुजस मोबाइल ऐप के प्रति जागरूकता का अभियान मंगलवार को जारी रहा। इस दौरान नालबड़ी स्थित मां करणी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय तथा सूचना केंद्र स्थित वाचनालय में युवाओं को 16 विभागों की फ्लेगशिप योजनाओं की जानकारी साझा की गई।
मां करणी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में सहायक जनसंपर्क अधिकारी निकिता भाटी ने समस्त फ्लैगशिप योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और लाभ के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा और स्वरोजगार के बेहतर उपलब्ध अवसर उपलब्ध करवाने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनकी जानकारी रखते हुए इनका लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि युवाओं तक इन योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए 2 से 9 फरवरी तक विशेष कैंपेन चलाया जा रहा है। प्रियांशु आचार्य ने मोबाइल ऐप की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुजस ऐप के माध्यम से जनसंपर्क विभाग के विभिन्न साहित्य प्राप्त किए जा सकते हैं। कार्यक्रम में बीसीएमओ डॉ. सुनील हर्ष ने पुकार अभियान, एनीमिया मुक्त बीकानेर, मुख्यमंत्री निःशुल्क निरोगी राजस्थान आदि स्वास्थ्य योजनाओं से अवगत करवाया।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मुदिता पोपली ने आभार जताया। इस दौरान रेणुका आचार्य, ऋतु श्रीमाली, शिवजी छंगाणी, रेखा वर्मा, पूनम मिढ्ढा आदि मौजूद रहे।
सूचना केंद्र में भी हुआ कार्यक्रम
वहीं दूसरी ओर सूचना केंद्र स्थित वाचनालय में ‘राज्य सरकार कीप्रमुख योजनाएं आमजन के लिए उपयोगी’ विषयक परिचर्चा आयोजित हुई। सहायक निदेशक (जनसंपर्क) हरि शंकर आचार्य ने योजनाओं से जुड़ी तथ्यात्मक जानकारी दी। वहीं वाचनालय के विद्यार्थी मनोज कुमार, सोनू कच्छावा, शिव, लीलाधर, निर्मला आर्य, माया, हंसा, रागिनी गौड़ आदि ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा, युवा संबल, काली बाई भील स्कूटी वितरण, इंदिरा रसोई, इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं पर विचार व्यक्त किए।
इस दौरान फिरोज खान तथा परम नाथ सिद्ध ने राजस्थान सुजस सहित विभिन्न साहित्य की जानकारी दी और इसका वितरण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सुजस मोबाइल ऐप डाउनलोड किया।

  • Related Posts

    ईरानी हमले के डर से ट्रंप ने बदला था विमान, एयरफोर्स वन में सवार होने का सिर्फ दिखावा किया

    समाचार-गढ़ 12 अगस्त, 2026। वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की है कि पिछले महीने तुर्की में NATO सम्मेलन से लौटते समय उन्होंने सुरक्षा कारणों से अपना विमान बदल…

    संसद में 17 दिन का कामकाज: 12 बिल पेश, 7 पास; लोकसभा में सिर्फ 16 घंटे चली कार्यवाही

    समाचार-गढ़ 12 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के अंतिम चरण में सरकार का विधायी कामकाज तो आगे बढ़ा, लेकिन लगातार हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही प्रभावित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरानी हमले के डर से ट्रंप ने बदला था विमान, एयरफोर्स वन में सवार होने का सिर्फ दिखावा किया

    ईरानी हमले के डर से ट्रंप ने बदला था विमान, एयरफोर्स वन में सवार होने का सिर्फ दिखावा किया

    संसद में 17 दिन का कामकाज: 12 बिल पेश, 7 पास; लोकसभा में सिर्फ 16 घंटे चली कार्यवाही

    संसद में 17 दिन का कामकाज: 12 बिल पेश, 7 पास; लोकसभा में सिर्फ 16 घंटे चली कार्यवाही

    भारत में बने डिब्बों से दौड़ेगी बांग्लादेश की ट्रेन, 19 कोच का पहला रेक रवाना

    भारत में बने डिब्बों से दौड़ेगी बांग्लादेश की ट्रेन, 19 कोच का पहला रेक रवाना

    10 साल का प्यार शादी में बदला: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जीना को बनाया जीवनसाथी

    10 साल का प्यार शादी में बदला: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जीना को बनाया जीवनसाथी

    14 अगस्त को मेघासर में CM भजनलाल की सभा, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट—पानी से पार्किंग तक के इंतजामों की समीक्षा

    14 अगस्त को मेघासर में CM भजनलाल की सभा, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट—पानी से पार्किंग तक के इंतजामों की समीक्षा

    पश्चिम एशिया संकट का शेयर बाजार पर असर: सेंसेक्स 388 अंक टूटा, निफ्टी 24,500 के नीचे बंद

    पश्चिम एशिया संकट का शेयर बाजार पर असर: सेंसेक्स 388 अंक टूटा, निफ्टी 24,500 के नीचे बंद
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights