Nature Nature

राजस्थान का बजट हुआ पेश, यहां पढ़े बजट के बड़े ऐलान

Nature

समाचार गढ़, 10 जुलाई, 2024। राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने बुधवार को भजनलाल सरकार का पहला पूर्ण बजट विधानसभा में पेश कर दिया है. करीब 2 घंटे 50 मिनट तक सदन में बजट भाषण पढ़ते हुए वित्त मंत्री ने हर वर्ग के लिए कई बड़े ऐलान किए. इससे जनता को राहत मिलनी तय है. बात चाहे किसान की हो, महिला सशक्तिकरण की, युवाओं को नौकरी की, छात्रों की पढ़ाई की या महंगाई की, इस बजट से मिडिल क्लास को हर तरह की राहत देने की कोशिश की गई है. आइए जानते हैं बजट के 15 बड़े ऐलानों के बारे में…

1. पंचायत चुनाव के लिए ‘वन स्टेट वन इलेक्शन’
2. 9 ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण का ऐलान
3. जयपुर में राजस्थान मंडपम बनाने का ऐलान
4. पांच साल में चार लाख भर्तियां निकालने का ऐलान
5. चयनित स्टार्टअप्स को 10 करोड़ तक की फंडिंग का ऐलान
6. CNG/PNG पर प्रचलित वैट दर 14.5% से कम करके 10% किए जाने की घोषणा
7. काशी विश्वनाथ की तर्ज पर खाटूश्याम कॉरिडोर बनाने का ऐलान
8. घायल को अस्पताल पहुंचाने पर 5 के बजाय 10 हजार देने का ऐलान
9. स्कूली छात्रों को मिलेगा मुफ्त टैबलेट-इंटरनेट
10. दिव्यांगजनों को 2000 फ्री स्कूटी देने का ऐलान
11. 15 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का ऐलान
12. स्वतंत्रता सेनानियों को 50 की बजाय 60 हजार मासिक पेंशन देने का ऐलान
13. ऑनलाइन गेमिंग, ई-कॉमर्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म आदि के लिए नवीन इंटीग्रेटेड प्रणाली की जाएगी विकसित
14. स्टाम्प ड्यूटी की मांग के प्रकरणों में ब्याज एवं पेनल्टी की शत प्रतिशत छूट दी जाएगी. 
15. 1,45,000 कृषि कनेक्शन देने की घोषणा

  • Related Posts

    जिला कलेक्टर ने देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में किए दर्शन, उप तहसील का निरीक्षण

    समाचार गढ़ बीकानेर, 2 अप्रैल 2026। जिला कलेक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर पहुंचकर मां करणी के दर्शन किए। मंदिर प्रन्यास अध्यक्ष बादल…

    शैलजा पाण्डे ने संभाला जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार

    समाचार गढ़ बीकानेर, 2 अप्रैल 2026। भारतीय प्रशासनिक सेवा की वर्ष 2021 की अधिकारी शैलजा पाण्डे ने गुरुवार को जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार ग्रहण किया। इसके…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिला कलेक्टर ने देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में किए दर्शन, उप तहसील का निरीक्षण

    जिला कलेक्टर ने देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में किए दर्शन, उप तहसील का निरीक्षण

    शैलजा पाण्डे ने संभाला जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार

    शैलजा पाण्डे ने संभाला जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार

    निशांत जैन ने संभाला जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का पदभार

    निशांत जैन ने संभाला जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का पदभार

    SI भर्ती को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी प्रभावित अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति

    SI भर्ती को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी प्रभावित अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति

    पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर हाई कोर्ट ने जारी किया अवमानना नोटिस, पढ़े पूरी खबर

    पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर हाई कोर्ट ने जारी किया अवमानना नोटिस, पढ़े पूरी खबर

    पश्चिम बंगाल में 7 इलेक्शन ऑर्ब्जवर को 9 घंटे तक बनाया बंधक, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी

    पश्चिम बंगाल में 7 इलेक्शन ऑर्ब्जवर को 9 घंटे तक बनाया बंधक, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights