Nature Nature

बजट पर विधायक सारस्वत की प्रतिक्रिया, देखें विधानसभा क्षेत्र को बजट में क्या मिला

Nature

समाचार गढ़,10 जुलाई, श्रीडूंगरगढ़। विधायक ताराचंद सारस्वत ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजस्थान का बजट 24-25 का यह बजट भाजपा की डबल इंजन सरकार का ऐतिहासिक बजट है। इस बजट में प्रत्येक वर्ग को शामिल किया गया हैं यह बजट गरीब,किसान, महिला, युवा सहित सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस बजट में पानी बिजली, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं पर जोर दिया गया हैं। विधायक सारस्वत ने कहा कि बजट घोषणा में बात की जाए श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा की तो श्रीडूंगरगढ़ में बस स्टैंड की वर्षो पुरानी मांग थी जिसको बजट में शामिल किया गया श्रीडूंगरगढ़ में आधुनिक बस स्टैंड बनाया जाएगा। क्षेत्र में 20 नए हैडपम्प ओर 10 नए ट्यूबवेल बनाये जाएंगे। विधायक ने बताया कि गुसाइंसर बड़ा और ठुकरियासर में 132 kv जीएसएस का निर्माण करवाया जाएगा। बजट घोषणा के तहत क्षेत्र में काफी समय से क्षेत्रवासियों की मांग पर मिसिंग सड़क कालू रोड श्रीडूंगरगढ़ से पूनरासर वाया समंदरसर ओर वीर बिग्गा जी मन्दिर से तोलियासर सड़क को बनाया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा निम्न विकास कार्य

1 आधुनिक बस स्टैंड

2.20 नए हैडपम्प ओर 10 नए ट्यूबवेल

3.132 जीएसएस निमार्ण कार्य – (1)गुसाइंसर बड़ा (2) ठुकरियासर

4.मिसिंग सड़के – (1)कालू रॉड श्रीडूंगरगढ़ से पूनरासर वाया समंदरसर 22km लागत 7 करोड़ 70 लाख(2) वीर बिग्गा जी मन्दिर से तोलियासर 9.8 km लागत 3 करोड़ 43 लाख

5.(1)श्रीडूंगरगढ़ – बीदासर रोड़ ROB 44 करोड़ 33 लाख की लागत से(2) बिग्गा परसनेऊ अंदरब्रिज 10 करोड़ 95 लाख की लागत से

6. सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट श्रीडूंगरगढ़ लागत 50 करोड़

7.पांच नवीन आंगनबाड़ी केंद्र

8.तहसील व ग्राम पंचायतों को जिला मुख्यालयों से जोड़ा जाएगा

9.कचरा संग्रहण व निस्तारण को प्रभावी बनाने के लिए 135 करोड़ का बजट श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा सहित प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में विकसित राजस्थान के चहुमुखी विकास के लिए ऐतिहासिक बजट पेश करने पर राजस्थान के यसशश्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं उपमुख्यमंत्री व वित्तमंत्री दिया कुमारी का हार्दिक आभार।

ये बड़ी घोषणाएं

किसानों को मिलेंगे 2 लाख से ज्यादा नए बिजली कनेक्शन

25 लाख ग्रामीण घरों में नल कनेक्शन की घोषणा

प्रदेश में पहली बार होगा 2750 किमी से अधिक की लंबाई के ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे का निर्माण

30 करोड़ की लागत से बनेगी डीपीआर-प्रदेश में दो नए सोलर पार्क की घोषणा। एक जैसलमेर और दूसरा पूगल में बनेगा-प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तरोंक को फेज मैनर में सोलर एनर्जी से जोड़ा जाएगा

208000 घरों का घरेलू बिजली कनेक्शन होगा जो अभी बिजली से वंचित हैं-पीएम सूर्य पर योजना के तहत आदर्श सौर ग्राम बनेंगे। बिजली की लीकेज रोकने के लिए 25 लाख ज्यादा स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे

प्रदेश को 300 बिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने का लक्ष्य-रोडवेज के लिए 500 नए बसें खरीदी जाएंगी। साथ ही सरकार 300 इलेक्ट्रिक बसें भी खरीदेंगी। वहीं, 800 बसें किराए पर ली हायर की जाएंगी

अजमेर, कोटा, भरतपुर और उदयपुर सहित 10 जिलों में आधुनिक सुविधाओं युक्त बस स्टैंड का निर्माण होगा।

रोडवेज में 1650 कर्मचारियों की नई भर्ती होगी।

बीकानेर, भरतपुर सहित बड़े शहरों के लिए इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। 

  • Related Posts

    Surgical Strike Explained: 2016 की वो रात जब LoC पार पहुंचे भारतीय कमांडो, जानिए कैसे हुआ था पूरा ऑपरेशन

    समाचार-गढ़ 29 सितंबर, 2026। Surgical Strike Explained: 29 सितंबर 2016… यह तारीख भारतीय सैन्य इतिहास की उन तारीखों में शामिल हो गई, जब भारत ने नियंत्रण रेखा (LoC) के पार…

    PoK Protest: LoC हटाने और पुंछ-मेंढर के रास्ते खोलने की मांग, मंधोल में जुटे 25 हजार लोग; पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ा विरोध

    समाचार-गढ़ 29 सितंबर, 2026। मुजफ्फराबाद। पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoK) में कई महीनों से जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच अब नियंत्रण रेखा (LoC) को लेकर भी मांग तेज हो गई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Surgical Strike Explained: 2016 की वो रात जब LoC पार पहुंचे भारतीय कमांडो, जानिए कैसे हुआ था पूरा ऑपरेशन

    Surgical Strike Explained: 2016 की वो रात जब LoC पार पहुंचे भारतीय कमांडो, जानिए कैसे हुआ था पूरा ऑपरेशन

    PoK Protest: LoC हटाने और पुंछ-मेंढर के रास्ते खोलने की मांग, मंधोल में जुटे 25 हजार लोग; पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ा विरोध

    PoK Protest: LoC हटाने और पुंछ-मेंढर के रास्ते खोलने की मांग, मंधोल में जुटे 25 हजार लोग; पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ा विरोध

    Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनावों का ऐलान इसी सप्ताह संभव, चार चरणों में मतदान की तैयारी

    Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनावों का ऐलान इसी सप्ताह संभव, चार चरणों में मतदान की तैयारी

    यूट्यूबर कपल के घर करीब 1 करोड़ की चोरी, 944 ग्राम सोना और नकदी ले गए चोर; सोशल मीडिया पोस्ट भी जांच के दायरे में

    यूट्यूबर कपल के घर करीब 1 करोड़ की चोरी, 944 ग्राम सोना और नकदी ले गए चोर; सोशल मीडिया पोस्ट भी जांच के दायरे में

    Rajasthan News: हर 10 किलोमीटर पर स्वास्थ्य सुविधा का प्लान, 600 नए सब-सेन्टर खुलेंगे; 50 हजार नियुक्तियों के बाद अब ग्राउंड पर एक्शन

    Rajasthan News: हर 10 किलोमीटर पर स्वास्थ्य सुविधा का प्लान, 600 नए सब-सेन्टर खुलेंगे; 50 हजार नियुक्तियों के बाद अब ग्राउंड पर एक्शन

    NCRB Data: 10 साल में चार गुना बढ़े बच्चियों से रेप के दर्ज मामले, 2024 में 43,675 पीड़ित; 86% केस अदालतों में लंबित

    NCRB Data: 10 साल में चार गुना बढ़े बच्चियों से रेप के दर्ज मामले, 2024 में 43,675 पीड़ित; 86% केस अदालतों में लंबित
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights