Nature Nature

स्कूल आने-जाने के लिए छात्राओं को भत्ता देगी राजस्थान सरकार, हर साल 3000 से 5400 रुपये देने का प्रावधान

Nature

समाचार गढ़, 3 जुलाई, श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में स्थित स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए खुशी की खबर है। रूरल एरिया की छात्राओं को अब सरकार की तरफ से स्कूल आने-जाने पर किराए के रूप में भत्ता दिया जाएगा, जिसे ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना नाम दिया गया है। नया शिक्षा सत्र शुरू होने के साथ ही स्कूल शिक्षा परिषद ने ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना को लेकर दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं।

साल में 5400 रुपये देने का प्रावधान

इसके योजना के तहत प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में सरकारी स्कूलों की 9वीं और 10वीं क्लास की छात्राओं को रोजाना की प्रेजेन्स के हिसाब से 20 रुपए की ट्रांसपोर्ट वाउचर सुविधा प्रदान की जाएगी. इसका फायदा राज्य की 21 हजार 234 छात्राओं को मिलेगा। पूरे साल स्कूल में प्रेजेन्स के आधार पर हर छात्रा को मैक्सिमम 5400 रुपए दिए जाएंगे, जो उसके बैंक खाते में जमा होंगे। इसके लिए किसी भी सूरत में नकद भुगतान नहीं किया जाएगा। इस ट्रांसफर वाउचर योजना का लाभ उन्हीं छात्राओं को मिलेगा जिनके घर से स्कूल की दूरी 5 किलोमीटर या उससे ज्यादा है।

शिक्षा विभाग का कैलेंडर शिविरा पंचांग के हिसाब से कार्य दिवसों की गणना के आधार पर ट्रांसपोर्ट वाउचर की राशि को स्वीकृति प्रदान की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी संस्था यानी स्कूल के हेड की होगी। सिर्फ वही छात्राओं की प्रेजेन्स की डिटेल के आधार पर अपनी रिपोर्ट देंगे, जिसके आधार पर छात्राओं को राशि मिलेगी। इस स्कीम का फायदा मॉडल स्कूलों में पढ़ने वाली स्टूडेन्ट्स को भी मिलेगा। शिक्षा परिषद की तरफ से अभी 9वीं और 10वीं क्लास की छात्राओं के लिए ही इस योजना को जारी किया गया है। 11वीं और 12वीं कक्षा की छात्राएं फिलहाल इस स्कीम से बाहर हैं।

पहली से 8वीं तक के छात्रों को भी फायदा

इसके अलावा रूरल एरिया के सरकारी स्कूलों में एडमिशन लेने वाले पहली से आठवीं क्लास के छात्र व छात्राएं, दोनों को ही इस योजना से लाभान्वित किया जाएगा। उनके लिए घर से स्कूल की दूरी के आधार पर राशि तय की गई है। उन बच्चों के लिए पहली से पांचवीं तक एक किलोमीटर और छठी से आठवीं तक दो किलोमीटर घर से स्कूल की दूरी होने पर रोजाना 10 से 15 रुपए के वाउचर दिए जाएंगे। इन कक्षाओं के पात्र विद्यार्थियों को पूरे शिक्षा सत्र में अधिकतम 3 हजार रुपए ही स्वीकृत होंगे।

नए शिक्षा सत्र से मिलेगा लाभ

अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार बोड़ा का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं के लिए सरकार की ये बेहतरीन योजना है।इससे उन छात्राओं को फायदा मिलेगा जो घर से स्कूल की दूरी ज्यादा होने की वजह से शिक्षा ग्रहण नहीं कर पातीं। इस योजना को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं और नए शिक्षा सत्र में पात्र छात्राओं को ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

  • Related Posts

    विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन

    समाचार गढ़ 2 अप्रैल 2026। बीकानेर के गोगागेट के पास स्थित माली समाज भवन में 25 अप्रैल को बीकानेर जिला विद्युत अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर आज विद्युत विभाग…

    जिला कलेक्टर ने देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में किए दर्शन, उप तहसील का निरीक्षण

    समाचार गढ़ बीकानेर, 2 अप्रैल 2026। जिला कलेक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर पहुंचकर मां करणी के दर्शन किए। मंदिर प्रन्यास अध्यक्ष बादल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन

    विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन

    जिला कलेक्टर ने देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में किए दर्शन, उप तहसील का निरीक्षण

    जिला कलेक्टर ने देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में किए दर्शन, उप तहसील का निरीक्षण

    शैलजा पाण्डे ने संभाला जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार

    शैलजा पाण्डे ने संभाला जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार

    निशांत जैन ने संभाला जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का पदभार

    निशांत जैन ने संभाला जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का पदभार

    SI भर्ती को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी प्रभावित अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति

    SI भर्ती को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी प्रभावित अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति

    पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर हाई कोर्ट ने जारी किया अवमानना नोटिस, पढ़े पूरी खबर

    पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर हाई कोर्ट ने जारी किया अवमानना नोटिस, पढ़े पूरी खबर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights