Nature Nature

राजस्थान पुलिस ने पाकिस्तान से आई 20 करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

Nature

समाचार गढ़, 29 जून, राजस्थान। सीमा पार से लगातार भारतीय सीमा में मादक पदार्थ हेरोइन की तस्करी की जा रही है और आये दिन तस्कर भी पकड़ में आ रहे हैं। बीती रात भी BSF राजस्थान पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। इस तस्कर से चार किलो अस्सी ग्राम हेरोइन बरामद की गयी है जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 20 करोड़ रुपए है। पकड़ा गया तस्कर सद्दाम हुसैन श्रीकरणपुर का निवासी है। पुलिस को मिले थे इनपुट श्रीकरणपुर सीओ संजीव चौहान ने बताया कि एसपी गौरव यादव के निर्देशानुसार एरिया डोमिनांस का अभियान चलाया गया है जिसके तहत पुलिस ने अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। मुखबिर तंत्र से पुलिस थाना प्रभारी सुरेंदर कुमार प्रजापत को इस एरिया में हेरोइन तस्करी के इनपुट मिले।

पुलिस की गिरफ्त में तस्करपुलिस ने नाकबंदी शुरू की और देर रात्रि पदमपुर से श्रीकरणपुर की ओर आता हुआ एक व्यक्ति पुलिस को दिखाई दिया ओर जब इस व्यक्ति की तलाशी ली गयी तो उसके कब्जे से चार किलो अस्सी ग्राम हेरोइन बरामद हुईं। यह हेरोइन पाकिस्तान से मंगवाई गयी थी। पकड़ा गया तस्कर सद्दाम हुसैन श्रीकरणपुर का ही निवासी है। फिलहाल पुलिस इस तस्कर से पूछताछ में जुटी हुई है। ड्रोन के जरिये आती है हेरोइन आपको बता दें कि पाकिस्तान तस्कर ड्रोन के माध्यम से भारतीय सीमा में पैकेट में हेरोइन की खेप फेंकते हैं ओर स्थानीय तस्कर उस खेप को उठा लेते हैं। इस हेरोइन की खेप को पंजाब सहित अन्य राज्यों में तस्करी की जाती है. पिछले दिनों भी अनूपगढ़, रायसिंहनगर सैक्टर में भारी मात्रा में बीएसएफ ओर पुलिस ने हेरोइन की खेप बरामद की थी। आज पकड़ी गयी हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 20 करोड़ रुपए के करीब है। एसपी ने कल ही सभी एजेंसियों को आपस में समन्वय बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

  • Related Posts

    10 साल का प्यार शादी में बदला: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जीना को बनाया जीवनसाथी

    समाचार-गढ़ 12 अगस्त, 2026। पुर्तगाल: फुटबॉल सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जीना रोड्रिग्ज अब पति-पत्नी बन गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने मंगलवार को पुर्तगाल में कोर्ट मैरिज की।…

    14 अगस्त को मेघासर में CM भजनलाल की सभा, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट—पानी से पार्किंग तक के इंतजामों की समीक्षा

    सीईओ जिला परिषद श्रीमती शैलजा पांडे ने अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश समाचार गढ़ बीकानेर, 11 अगस्त। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 14 अगस्त को मेघासर में प्रस्तावित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    10 साल का प्यार शादी में बदला: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जीना को बनाया जीवनसाथी

    10 साल का प्यार शादी में बदला: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जीना को बनाया जीवनसाथी

    14 अगस्त को मेघासर में CM भजनलाल की सभा, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट—पानी से पार्किंग तक के इंतजामों की समीक्षा

    14 अगस्त को मेघासर में CM भजनलाल की सभा, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट—पानी से पार्किंग तक के इंतजामों की समीक्षा

    पश्चिम एशिया संकट का शेयर बाजार पर असर: सेंसेक्स 388 अंक टूटा, निफ्टी 24,500 के नीचे बंद

    पश्चिम एशिया संकट का शेयर बाजार पर असर: सेंसेक्स 388 अंक टूटा, निफ्टी 24,500 के नीचे बंद

    रूस से भारत तक चलेगी ट्रेन? मॉस्को ने रखा डायरेक्ट रेल लिंक का प्रस्ताव, होर्मुज संकट के बीच नई कनेक्टिविटी पर नजर

    रूस से भारत तक चलेगी ट्रेन? मॉस्को ने रखा डायरेक्ट रेल लिंक का प्रस्ताव, होर्मुज संकट के बीच नई कनेक्टिविटी पर नजर

    अरुणाचल के नए मैप पर चीन की आपत्ति, भारत अरुणाचल के नए मैप पर चीन की आपत्ति: सीमा वार्ता के बीच भारत ने 27 स्थानों को आधिकारिक नक्शे में जोड़ाके कदम को बताया ‘एकतरफा’: सीमा वार्ता के बीच बढ़ा विवाद

    अरुणाचल के नए मैप पर चीन की आपत्ति, भारत अरुणाचल के नए मैप पर चीन की आपत्ति: सीमा वार्ता के बीच भारत ने 27 स्थानों को आधिकारिक नक्शे में जोड़ाके कदम को बताया ‘एकतरफा’: सीमा वार्ता के बीच बढ़ा विवाद

    अडाणी के खिलाफ अमेरिकी रिश्वत केस खारिज: 2024 में लगे थे आरोप, कोर्ट ने दी केस खत्म करने की मंजूरी

    अडाणी के खिलाफ अमेरिकी रिश्वत केस खारिज: 2024 में लगे थे आरोप, कोर्ट ने दी केस खत्म करने की मंजूरी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights