Nature Nature

श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र से कुछ खबरें पढ़ें एक साथ

Nature

काली घटाओं ने जमकर बरसाया अमृत, किसानों के चेहरों पर लौटी रौनक

समाचार गढ़ 30 अगस्त 2025 श्रीडूंगरगढ़ अंचल में मानसून एक बार फिर मेहरबान हो गया है। शुक्रवार को हुई झमाझम बरसात के बाद शनिवार को भी काली घटाओं ने आसमान से अमृत बरसाते हुए किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी। रीडी, बाना, अभयसिंहपुरा, जैसलसर, सातलेरा सहित श्रीडूंगरगढ़ के उत्तर-पूर्वी गांवों में अच्छी बरसात दर्ज की गई, जिससे खेतों में खड़ी फसलों को नया जीवनदान मिला। सातलेरा गांव के किसान मालाराम तावनियां ने बताया कि यह बरसात बारानी खेती के लिए वरदान साबित होगी और विशेषकर मूंगफली की फसल को बड़ा सहारा मिलेगा। खेतों में इस समय मोठ, बाजरा, ग्वार और मूंग की फसलें लहलहा रही हैं, जिन पर यह बरसात संजीवनी का काम करेगी। मौसम में आए इस बदलाव से गांव-गांव के किसानों के चेहरे खिल उठे हैं और उनका कहना है कि यदि आने वाले दिनों में मानसून इसी तरह मेहरबान रहा तो इस बार अच्छी पैदावार की उम्मीद है।

मानसून की काली घटाओ ने श्री डूंगरगढ़ अंचल में बरसाया अमृत रूपी मोती ।सातलेरा गांव से लिया गया काली घटाओ का विहंगम दृश्य।

तेरापंथ के अष्टम आचार्य कालूगणी का 90वां निर्वाण दिवस,मालू भवन में साध्वी संगीतश्री व साध्वी परमप्रभा का सान्निध्य, श्रद्धा व भक्ति का माहौल

समाचार गढ़ 30 अगस्त 2025 श्रीडूंगरगढ़। तेरापंथ धर्मसंघ के अष्टम आचार्य कालूगणी का 90वां निर्वाण दिवस शनिवार को सेवा केंद्र मालू भवन में मनाया गया। साध्वी संगीतश्री व डॉ. साध्वी परमप्रभा के सान्निध्य में हुए इस कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्ति का भावपूर्ण वातावरण रहा। साध्वी संगीतश्री ने प्रवचन में कहा कि आचार्य कालूगणी का 27 साल का आचार्य काल स्वर्णिम युग था। शिक्षा, सेवा, साधना और साहित्य सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई। संस्कृत, चित्रकला व सूक्ष्म लिपिकला में उनके योगदान के साथ-साथ नए विहार क्षेत्रों की खोज कर धर्मप्रचार किया। उन्होंने कहा कि उनकी वाणी इतनी प्रभावशाली थी कि विरोधी भी प्रभावित हो जाते थे। कालूगणी ने संघ को आचार्य तुलसी और आचार्य महाप्रज्ञ जैसे रत्न दिए, जो जैन समाज के लिए अमिट प्रेरणा बने। कार्यक्रम में तेरापंथी सभा, युवक परिषद, महिला मंडल, अणुव्रत समिति, किशोर मंडल व कन्या मंडल सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। सुमित बरडिया ने भक्ति गीत प्रस्तुत किया, वहीं मंजू झाबक व सुमन पुगलिया ने अपने विचार रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रकाश भोमिया जी महाराज के मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, धोक लगाकर मांगी मन्नतें

समाचार गढ़ 30 अगस्त 2025श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के गांव सातलेरा स्थित प्रकाश भोमिया जी महाराज के मंदिर में शनिवार सप्तमी को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह से देर शाम तक भक्तों ने दरबार में धोक लगाकर मन्नतें मांगी और प्रसाद अर्पित किया। भोमिया जी महाराज के चरणों में श्रद्धालुओं ने खीर, पतासा, नारियल व लड्डू का भोग अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की। मंदिर परिसर में अखंड ज्योत पूरे दिन प्रज्ज्वलित रही। कई पैदल यात्री संघ भी भोमिया जी महाराज की हाजरी लगाने पहुंचे। दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही और मंदिर परिसर में भक्ति का विशेष माहौल रहा। इस अवसर पर मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का वितरण किया गया।

बिग्गा बास से रवाना हुआ पूनरासर पैदल संग, जय हनुमान सुंदरकांड मंडली के सदस्य भी हुए शामिल

समाचार गढ़ 30 अगस्त 2025 श्रीडूंगरगढ़।  को शाम 4 बजे श्री गणेश मंदिर, बिग्गा बास से पूनरासर बाबा के दर्शन हेतु एक पैदल संग रवाना हुआ। इस संग में लगभग 100 यात्री और सेवादार शामिल हुए। श्रद्धा और उत्साह से भरे यात्रियों ने जयकारों के साथ यात्रा की शुरुआत की ।इस अवसर पर जय हनुमान सुंदरकांड मंडली के सभी सदस्य भी मौजूद रहे। श्रद्धालु पैदल संग में भजन-कीर्तन करते हुए बाबा पूनरासर के दरबार की ओर बढ़े। यात्रा के दौरान भक्तों ने धर्म-भावना और सेवा की मिसाल पेश की।

तेज़ बरसात से कस्बे में जलभराव, उपजिला अस्पताल के चारों ओर भरा पानी, मरीजों के परिजन परेशान

श्रीडूंगरगढ़। शनिवार को दिनभर कस्बे में बादल छाए रहे और देर शाम जमकर बरसात हुई। बरसात के बाद कस्बे के कई निचले इलाकों में पानी भर गया। स्थिति इतनी गंभीर रही कि उपजिला अस्पताल के चारों ओर भी पानी जमा हो गया ।अस्पताल परिसर के बाहर जलभराव होने से भर्ती मरीजों के परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बरसात के कारण रास्तों पर कीचड़ और पानी भर जाने से लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हुई।

Related Posts

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights