Nature Nature

समाचार गढ़ में पढ़े दिनभर की विशेष खबरें

समाचार गढ़, 21 अक्टूबर 2024, श्रीडूँगरगढ़।

गांव में रंजिश के बिना युवक पर हमला, पैर तोड़ा और इलाज भी नहीं करने दिया

Nature

धनेरू गांव में मंगलदास पुत्र रामाकिशनदास स्वामी ने आरोप लगाया कि पूर्णाराम पुत्र तोलाराम जाट ने उसके भाई रूपदास के साथ गंभीर मारपीट की और उसका दायां पैर तोड़ दिया। घटना 16 अक्टूबर को हुई जब रूपदास ऊंटगाड़ा लेकर चारा लाने निकला था। रूपदास के चिल्लाने पर बाबूलाल की मां और अन्य लोगों ने उसे छुड़ाया, लेकिन आरोपी ने धमकी देकर गांव में किसी को इलाज नहीं करने दिया। घायल को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल से बीकानेर रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सात फेरों के बाद टूटा वैवाहिक बंधन, सास-ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप

बिग्गाबास निवासी गंगा उर्फ पार्वती ने अपने पति सांवरमल सहित सास गीता और परिवार के अन्य छह जनों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया। विवाह 14 मार्च 2023 को हुआ था, लेकिन ससुराल वालों ने दो लाख रुपये नगद और सोने का कड़ा न देने पर उसे प्रताड़ित किया और घर से निकाल दिया। पीहर वालों ने सुलह की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उसके स्त्रीधन पर कब्जा कर लिया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है।


पूनरासर में किसानों का धरना जारी, कार्य में देरी पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

राजपुरा 132 केवी जीएसएस निर्माण की धीमी प्रगति से आहत किसानों ने भारतीय किसान संघ के बैनर तले धरना जारी रखा। सोमवार को धरने के 26वें दिन अधिकारियों और निर्माण कंपनी के प्रतिनिधियों ने किसानों से वार्ता की और 15 दिसंबर तक कार्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया। किसान प्रतिनिधि तोलाराम जाखड़ ने काम में तेजी न आने पर 5 नवंबर से जीएसएस की तालाबंदी, सड़क जाम और श्रीडूंगरगढ़ उपखंड कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी। इस मौके पर बीजेपी महामंत्री जगदीश पारीक ने समय पर कार्य न होने पर आंदोलन उग्र होने की संभावना जताई।


पुंदलसर के युवक की मौत, हत्या का मामला दर्ज

19 अक्टूबर को पुंदलसर गांव के संतोष नायक को उसकी दुकान से बुलाकर ले जाया गया और रात को गंभीर हालत में बीकानेर ट्रॉमा सेंटर में छोड़कर आरोपी फरार हो गए। इलाज के दौरान संतोष की मौत हो गई। मृतक के भाई ने गांव के पांच लोगों और 4-5 अन्य युवकों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है और अब हत्या की धारा भी जोड़ दी गई है।


श्रीडूंगरगढ़ में डेंगू पर खंड स्तरीय बैठक, अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश

डेंगू के बढ़ते मामलों के चलते सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ में खंड स्तरीय बैठक हुई। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सोनी ने एंटी-लार्वल गतिविधियों पर जोर देते हुए चिकित्सा संस्थानों को स्क्रीनिंग और मरीजों के फॉलोअप में सक्रियता बरतने के निर्देश दिए। बैठक में 2 पुरुष और 10 महिला नसबंदी का लक्ष्य तय किया गया। इस दौरान IHIP पोर्टल पर सभी एंट्री समय पर करने, टीकाकरण और राष्ट्रीय कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर राकेश थालोर ने कायाकल्प और नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस से जुड़े निर्देश साझा किए।

Related Posts

Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights