Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ने उच्च शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र, नए विषयों की शुरुआत की मांग

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 21 अक्टूबर। विधायक ताराचंद सारस्वत ने श्रीमती सदु देवी पारख राजकीय कन्या महाविद्यालय और राजकीय महाविद्यालय, श्रीडूंगरगढ़ में नए विषयों की शुरुआत के लिए राजस्थान सरकार को पत्र लिखा है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमचंद बैरवा से दोनों महाविद्यालयों में गृह विज्ञान, संस्कृत साहित्य और एम.ए. (हिन्दी साहित्य) विषय शुरू करने की मांग की है। विधायक ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि श्रीमती सदु देवी पारख राजकीय कन्या महाविद्यालय विधानसभा क्षेत्र का एकमात्र बालिका महाविद्यालय है, लेकिन गृह विज्ञान और संस्कृत साहित्य विषयों की अनुपलब्धता के कारण छात्राओं को 70 किलोमीटर दूर बीकानेर जाना पड़ता है। यह स्थिति ग्रामीण परिवारों पर आर्थिक और मानसिक दबाव बना रही है। इसके अलावा, उन्होंने राजकीय महाविद्यालय में एम.ए. (हिन्दी साहित्य) विषय शुरू करने का भी अनुरोध किया है। विधायक ने बताया कि क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को बीकानेर के कॉलेजों में इस विषय के अध्ययन के लिए जाना पड़ता है, जिससे उन्हें आवागमन की कठिनाइयों और आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ता है। ताराचंद सारस्वत ने बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने और विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन विषयों की शुरुआत की स्वीकृति देने का आग्रह किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार शीघ्र इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेगी।

  • Related Posts

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी समाचार गढ़ 20 जून 2026। राजस्थान सरकार ने बुधवार को 178 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के…

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    समाचार गढ़ 20 जून 2026। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) एक बार फिर विवादों में घिर गई है। नीट परीक्षा से जुड़े विवादों के बीच अब महाराष्ट्र के नागपुर निवासी एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

    खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

    महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा

    महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights