समाचार गढ़, 21 अक्टूबर, श्रीडूंगरगढ़। सरदारशहर रोड पर राजस्थान होटल के पास अभी-अभी एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। कैंपर और ट्रक की टक्कर में कैंपर में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत क्रेन मंगवाई गई है, और एपीजे ट्रस्ट की एम्बुलेंस राहत कार्य में जुटी हुई है। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाल रही है। मृतकों के शव उपजिला अस्पताल ले जाए जा रहे हैं। हादसे के कारण मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है, जिसे सामान्य बनाने के प्रयास जारी हैं।
CEC Gyanesh Kumar Protest: चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का मार्च, राहुल-प्रियंका धरने पर; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
समाचार-गढ़ 6 अक्टूबर, 2026। नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी…









