Nature Nature

पढ़े एक साथ तीन खबर

1. लखासर टोल के पास सड़क हादसा: गाय से टकराई बाइक, दो युवक गंभीर घायल

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 8 जून 2025।
रविवार रात लखासर टोल नाके के पास हाइवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। सामने अचानक आ गई गाय से टकराकर एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टोल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को टोल एंबुलेंस से उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया। युवकों की पहचान लखासर निवासी हुकमाराम पुत्र ईश्वरराम व चुनाराम पुत्र बीरमाराम के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच बताई गई है। दोनों को सिर में गंभीर चोट लगने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर कर दिया गया। ड्यूटी पर मौजूद डॉ. गौरव व उनकी टीम ने घायलों को प्राथमिक उपचार मुहैया कराया।

2. नई टैक्सी की खुशियां रास्ते में टूटीं: हादसे में बेटे की मौत, पिता घायल

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 8 जून 2025।
खुशियों की नई शुरुआत पर मातम छा गया जब बीकानेर से खरीदी नई टैक्सी के साथ लौट रहे पिता-पुत्र एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। श्रीडूंगरगढ़ के वार्ड 16 निवासी करामत अली ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि वह अपने 17 वर्षीय पुत्र मोहम्मद आरिमान के साथ बीकानेर से नई टैक्सी लेकर लौट रहा था। झंझेऊ व जोधासर के बीच अचानक एक पशु के आ जाने से टैक्सी असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में मोहम्मद आरिमान गंभीर रूप से घायल हो गया। करामत अली उसे लेकर तत्काल पीबीएम अस्पताल बीकानेर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है और मर्ग दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान को सौंपी गई है।

3. ज़मीन विवाद में बढ़ी रंजिश: भाई और भतीजों पर कुल्हाड़ी से हमला, रास्ते में बोलेरो पर पथराव

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 8 जून 2025।
गांव बेनीसर में पारिवारिक ज़मीन विवाद अब मारपीट और हमलों की शक्ल में सामने आ रहा है। गांव निवासी श्रवणराम पुत्र बाबूलाल प्रजापत ने अपने ही भाई बीरबलराम, भतीजे अशोक सहित पूर्णाराम, गणेशाराम और सांवरमल के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। श्रवणराम का आरोप है कि 5 जून को जब वह अपने बाड़े की ओर जा रहा था, तब बीरबलराम और अशोक ने रास्ते में कुल्हाड़ी और लाठी से हमला किया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और टांके लगाने पड़े। इसके अगले दिन 6 जून को जब वह अपनी बोलेरो से बेनीसर स्टैंड जा रहा था, तब रास्ते में पूर्णाराम, गणेशाराम और सांवरमल ने उसकी गाड़ी पर पथराव किया और गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से अपने बाड़े और खेत की सुरक्षा की मांग की है। मामला हैड कांस्टेबल भगवानाराम को जांच हेतु सौंपा गया है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले बीरबलराम ने भी श्रवणराम के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया था।

Related Posts

महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

समाचार गढ़, बीकानेर, 13 अप्रैल 2026। केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले तथा बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक समरसता के प्रतीक,…

बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। बिहार की सियासत में तेज हलचल के बीच अगले 48 घंटों में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगने की संभावना है। डिप्टी सीएम सम्राट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

चारधाम यात्रा 2026: शुरू होने से पहले ही एक्टिव हुए साइबर ठग, ऐसे बचें और सही तरीके से करें पूरी तैयारी

चारधाम यात्रा 2026: शुरू होने से पहले ही एक्टिव हुए साइबर ठग, ऐसे बचें और सही तरीके से करें पूरी तैयारी
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights