Nature Nature

तेरापंथ युवक परिषद और समण संस्कृति संकाय के संयुक्त तत्वावधान में सम्यक दर्शन कार्यशाला के बैनर का विमोचन

Nature

समाचार गढ़, 3 अगस्त 2024। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद तथा समण संस्कृति संकाय के संयुक्त तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद, श्रीडूंगरगढ़ तथा समण संस्कृति संकाय के केंद्रीय व्यवस्थापक पवन बरडिया द्वारा मालू भवन में सेवाकेंद्र व्यवस्थापिका साध्वी शासनश्री कुंथुश्री जी व सहवर्ती साध्वियों के सान्निध्य में सम्यक दर्शन कार्यशाला के बैनर का विमोचन किया गया।

तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष मनीष नौलखा, मंत्री अमित बोथरा, कोषाध्यक्ष ऋषभ बैद, सहमंत्री द्वितीय विवेक भंसाली, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप पुगलिया, कार्य समिति सदस्य नवीन मालू, प्रदीप बरमेचा, सभा के कार्य समिति सदस्य जीतेश मालू, पिछले कई वर्षों से सम्यक दर्शन कार्यशाला में राष्ट्रीय स्तर पर टॉप 10 और श्रीडूंगरगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मोनिका छाजेड़ मालू, समण संस्कृति संकाय से पवन बरडिया विमोचन के दौरान उपस्थित रहे।

तेयुप अध्यक्ष मनीष नौलखा ने सम्यक दर्शन कार्यशाला की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ के तत्वावधान में आयोजित इस सम्यक दर्शन कार्यशाला के अंतर्गत श्रीडूंगरगढ़ से जितने भी प्रतिभागी होंगे, उनके लिये आचार्य श्री महाप्रज्ञ की कृति पुरुषोत्तम महावीर पुस्तक निशुल्क रहेगी, साथ ही रजिस्ट्रेशन का शुल्क भी निशुल्क रहेगा। इसका पूरा अर्थ सहयोग राजेंद्र जी, शांतिप्रसाद जी, अरिहंत, श्रेयांस, निवान राखेचा परिवार श्रीडूंगरगढ़ निवासी बंगलौर प्रवासी द्वारा दिया जाएगा।

समण संस्कृति संकाय के केंद्रीय व्यवस्थापक पवन बरडिया ने बताया कि भगवान महावीर के 2550वें निर्वाण वर्ष पर आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी की कृति पुरुषोत्तम महावीर पुस्तक व प्रवचन श्रृंखला पर आधारित इसकी परीक्षा 28 अगस्त 2024 व 31 अगस्त 2024 को ऑनलाइन ऐप संबोधि के माध्यम से संपन्न होगी। साथ ही इसकी कार्यशाला मालू भवन में भी साध्वीश्री जी के सन्निध्य में रहेगी।

अंत में साध्वीश्री ने इस स्वाध्याय के क्रम में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जुड़ने के लिए प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए मंगलपाठ फरमाया।

Related Posts

Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान के बीकानेर जिले के देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में शारदीय नवरात्र मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार…

Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026 पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में बढ़ती हिंसक गतिविधियों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई चुनौती सामने आई है। पाकिस्तानी फ्रंटियर कॉर्प्स ने अपने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR

Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights