Nature Nature

किसानों के खेतों से ट्रांसफार्मर हटाना गैरकानूनी व किसान विरोधी, बिजली विभाग को चेतावनी–डॉ. विवेक माचरा

Nature

समाचार गढ़, 30 अगस्त 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के किसानों पर दमनात्मक रूप से खेतों में जाकर जबरन बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा ट्रांसफार्मर उतारा जाना बिजली विभाग की मनमानी है । युवा लीडर डॉ विवेक माचरा ने भाजपा सरकार और बिजली विभाग की किसान विरोधी नीति का विरोध करते हुए कहा है कि किसान फसल तैयार होते ही सबसे पहले बिजली के बिल भरता है लेकिन इस समय जब फसल तैयार हो रही है, बिजली विभाग के अधिकारी किसान को अपमानित करने के लिए जबरन वसूली और भ्रष्टाचार का मार्ग बनाने के लिए ग़ैर क़ानूनी रूप से ट्रांसफार्मर उतार रहे हैं, जिसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा डॉ विवेक माचरा में स्थानीय विधायक ताराचंद सारस्वत को याद दिलाते हुए कहा कि विधायक कुंभकर्णी नींद में सो रहे हैं और बिजली विभाग को आगे करके विधायक और भाजपा अपनी किसान विरोधी नीतियों को पूरा करने के कुत्सित प्रयास कर रहे हैं जिसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा

डॉ विवेक माचरा ने बिजली विभाग के जिला स्तरीय उच्च अधिकारियों से वार्ता करके इस प्रकार की ग़ैर क़ानूनी कार्यवाही कर रहे अधिकारियों को निलम्बित करने की माँग की है क्योंकि राज्य सरकार और बिजली विभाग द्वारा किसान को बिल भुगतान करने का जो समय और राहत दी जानी होती है उन सब नियमों की ये अधिकारी अवहेलना कर रहे हैं । डॉ विवेक माचरा ने बिजली विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 356 के तहत बिजली विभाग का कोई भी अधिकारी और कर्मचारी किसान का / उपभोक्ता का कनेक्शन नहीं काट सकता है। अगर कोई अधिकारी और कर्मचारी इस का उल्लंघन करता है बिना पूर्व पंद्रह कार्यदिवस का रजिस्टर्ड नोटिस के कनेक्शन काटता है तो उसका निलंबन और विभागीय कार्यवाही तय है। 30 मार्च 2014 का माननीय न्यायालय जोधपुर का उपभोक्ता का कनेक्शन काटने और बिना पंद्रह दिन पूर्व नोटिस जारी किए कार्यवाही करने वाले अधिकारी आज भी अपनी बहाली के लिए न्यायालय के चक्कर लगा रहे हैं

  • Related Posts

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights