Nature Nature

जलदाय विभाग की लापरवाही पर फटकार, कनेक्शन देने के निर्देश जारी

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के आडसर बास में लम्बे समय से चल रही पेयजल समस्या पर जलदाय विभाग के मंत्री ने संज्ञान लेते हूए विभाग के कार्मिकों को फटकार लगाई है। इस के अलावा पत्र जारी कर समस्या के समाधान की बात का उल्लेख भी किया गया है। यहां पेयजल समस्या को लेकर समाजिक कार्यकर्ता व पूर्व पार्षद रामचंद्र राठी द्वारा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक एंव भू जल विभाग के मंत्री से गुहार लगाई गई थी। इसके बाद विभाग ने इस मोहल्ले में आपूर्ति सुनिश्चिय करने के प्रयास तेज किये है। राठी ने बताया की विभाग को कई बार अवगत करवाने के बाद यहां आपूर्ति हेतु पेयजल लाइन डलवाई गई। परन्तु उनके घर पर कनेक्शन नहीं दिया गया। जब इस समंध में उन्होंने जलदाय विभाग को अवगत करवाया तो उच्च अधिकारियों ने विवाद की स्थिति बता कर कनेक्शन देने से टालते रहें। उन्होंने जनसुविधा व मोहल्ले की समस्या को ध्यान में रखकर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक एंव भू जल विभाग के मंत्री को पत्र लिखकर समस्या से अवगत करवाया। पत्र के जवाब में कार्यवाही करते हुए मंत्री के विशिष्ठ सहायक डॉ.अशोक कुमार ने मुख्य अभियंता (शहरी एंव एनआरडब्ल्यू ) जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग जयपुर को पत्र लिखकर इस समंध में कार्यवाही कर रिपोर्ट चाही है। राठी ने पूर्व में यह कनेक्शन पीछे की गली से लाने का आवेदन किया था। परन्तु विवाद की स्थिति को देखते हुए आदेश आने के बाद भी वह मोहल्ले की सुविधा के लिए कनेक्शन नई लाइन से लेंगे। इस कार्यवाही पर राठी ने मंत्री व विभाग के उच्च अधिकारियों का आभार जताया है।

  • Related Posts

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग…

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को सेरूणा, जोधासर और श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights