Nature Nature

नव दिवसीय भागवत कथा का विश्राम, साधक के लिए पल पल की सावधानी जरूरी -शिवेन्द्रस्वरूप

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के नेहरू पार्क में नव दिवसीय भागवत कथा के विश्राम दिवस संत शिरोमणि शिवेन्द्रस्वरूप महाराज ने कहा कि एक साधक को भीतरी बाहरी सावधानी के लिए जरूरी है कि वह भी दत्तात्रेय भगवान की तरह प्रकृति के अनेक प्राणियों एवं वस्तुओं से गुरु की भांति प्रबोध प्राप्त करे। एक साधक (भगवद् भक्त) में सहनशीलता, गतिशीलता, अलिप्ता के भाव सदैव रहने चाहिए। वस्तुतः आशा, आसक्ति, लोलुपता, मर्यादा विछिन्नता ही पतन के कारण हैं। पल पल की सावधानी की खातिर दत्तात्रेय ने चौबीस गुरु बनाए, वे बताते हैं कि जीवन में हर चीज से हमें सीख मिलती है।
कथा के प्रारंभ में आपने कहा कि वाचिक रूप से तो हम सदैव इस बात को कहते हैं कि संसार दुखालय है,पर इस बात के मर्म को समझना नहीं चाहते। प्रतिष्ठा, मान- बड़ाई के पीछे सम्पूर्ण जीवन बरबाद कर देते हैं। हमारे भीतर तरह-तरह की वासनाओं के बीज पड़े है। न जाने ये कितने जन्मों से हैं और अनुकूल खाद पानी मिलते ही उग आते हैं और साधना धूल धसरित हो जाती है।
मंच संचालन करते हुए डाॅ चेतन स्वामी ने नव दिवसीय सुन्दर कथा के लिए पूरे नगर की ओर से महाराज का आभार ज्ञापित किया और कहा कि युवा संत की कथा शैली बांधने वाली और मधुर रही है, फलस्वरूप नेहरू पार्क में इतनी अधिक उपस्थिति पहली दफा रही है। आपने कहा कि सामान्य गृहस्थ के जीवन में अनेक विकल्प हो सकते हैं किन्तु साधु के समक्ष तो एकमात्र विकल्प भगवद् साक्षात्कार का ही रहता है।
कथा के समापन पर कथा आयोजक गिरधारीलाल मुकेशकुमार अमितकुमार पारीक परिवार की ओर से संत शिवेन्द्रजी तथा संत दण्डी स्वामी नृसिंह भारती का सम्मान किया गया इस अवसर पर माहेश्वरी महिला समिति की कार्यकर्ता बहनों का भी दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। बाहर से आए चालीस अन्य जनों का भी स्वागत किया गया। कथा उपरांत गाजे बाजे, रंग गुलाल तथा पुष्प वर्षा के साथ सैकड़ों नर नारियों ने उत्सव मनाते हुए भागवत कथा को पाराशर मंदिर पहुंचाया। प्रातः पत्रकार तोलाराम मारू का सम्मान किया गया।

  • Related Posts

    लगातार 7वें दिन बाजार में गिरावट, Nifty 24,000 के करीब; IT से लेकर डिफेंस शेयरों में बिकवाली

    समाचार-गढ़ 19 अगस्त, 2026। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा। सुबह आईटी शेयरों में तेजी से उम्मीद जगी थी कि छह दिनों की गिरावट…

    600वें टेस्ट में भारत की शानदार जीत, श्रीलंका को 165 रन से हराया; मानव सुथार ने झटके 10 विकेट

    समाचार-गढ़ 19 अगस्त, 2026। भारत ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। यह भारत का 600वां…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लगातार 7वें दिन बाजार में गिरावट, Nifty 24,000 के करीब; IT से लेकर डिफेंस शेयरों में बिकवाली

    लगातार 7वें दिन बाजार में गिरावट, Nifty 24,000 के करीब; IT से लेकर डिफेंस शेयरों में बिकवाली

    600वें टेस्ट में भारत की शानदार जीत, श्रीलंका को 165 रन से हराया; मानव सुथार ने झटके 10 विकेट

    600वें टेस्ट में भारत की शानदार जीत, श्रीलंका को 165 रन से हराया; मानव सुथार ने झटके 10 विकेट

    NEET पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, NTA से UPSC जैसा मजबूत सिस्टम बनाने को कहा; सरकार बोली- परीक्षा में सेंध लगाना मुश्किल

    NEET पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, NTA से UPSC जैसा मजबूत सिस्टम बनाने को कहा; सरकार बोली- परीक्षा में सेंध लगाना मुश्किल

    बुजुर्ग माता-पिता बच्चों को संपत्ति से कर सकते हैं बेदखल, सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया अधिकार

    बुजुर्ग माता-पिता बच्चों को संपत्ति से कर सकते हैं बेदखल, सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया अधिकार

    त्योहारों से पहले चीनी-गुड़ के दाम में उछाल, 15 दिन में चीनी ₹17 तक महंगी; एथेनॉल पर उठे सवाल

    त्योहारों से पहले चीनी-गुड़ के दाम में उछाल, 15 दिन में चीनी ₹17 तक महंगी; एथेनॉल पर उठे सवाल

    आजम खान के ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी समेत 10 परिसरों पर छापेमारी

    आजम खान के ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी समेत 10 परिसरों पर छापेमारी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights