Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में राईन समाज क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-2 का उद्घाटन

Nature

समाचार गढ़, 6 अक्टूबर। श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय खेल मैदान में आज रविवार शाम राईन समाज क्रिकेट रात्रिकालीन प्रतियोगिता सीजन-2 का उद्धघाटन हुआ। विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, कांग्रेसी नेता प्रधान प्रतिनिधि केसरा राम गोदारा व विमल भाटी सहित समाज के गणमान्य जनों ने प्रतियोगिता का उद्धघाटन किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का परिचय लिया और सिक्का उछालकर टॉस करवाया। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर अतिथियों का उद्बोधन भी हुआ। राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार ने कहा, “खेल हमारे जीवन में अनुशासन और समर्पण की भावना जगाता है। हमें युवाओं को अधिक से अधिक खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।” प्रधान प्रतिनिधि ने कहा, “समाज के विकास में खेल की भूमिका अहम है और इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं को एक मंच प्रदान करती हैं।”

प्रधान प्रतिनिधि केसरा राम गोदारा ने की बोलिंग, राज्य मंत्री सुथार ने लगाया शॉट
उद्घाटन के दौरान प्रधान प्रतिनिधि केसरा राम गोदारा ने प्रतीकात्मक बोलिंग की और राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार ने शॉट लगाकर खेल की शुरुआत की।

इस अवसर पर राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार, प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा, विमल भाटी, आरिफ फतेहपुर, आरिफ बेहलिया, मुन्ना सब्जीफरोस, महेश झंवर, पत्रकार संजय पारीक, पत्रकार अशोक पारीक, राजेश मण्डा, पार्षद भरत सुथार, निशार ठेकेदार, अजीज सब्जीफरोज आदि का सम्मान किया गया। इस दौरान इकबाल राइन, मनीष मदान, असगर ठेकेदार, सरीफ राईन, आरिफ छींपा, इमरान एजी, सदर सदाम, निसार सब्जीफरोश, अमीर खान, अयूब आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    भारत-चीन सीमा विवाद पर फिर होगी अहम बैठक, NSA अजीत डोभाल जाएंगे बीजिंग; 25वें दौर की वार्ता

    समाचार-गढ़ 23 अगस्त, 2026। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर एक बार फिर उच्चस्तरीय बातचीत होने जा रही है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत…

    सोना ₹19,000 महंगा, चांदी में ₹10,673 का उछाल; क्या ₹1.80 लाख पार करेगा गोल्ड?

    समाचार-गढ़ 23 अगस्त, 2026। सोने की कीमतों में एक बार फिर तेज उछाल देखने को मिला है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर गोल्ड का भाव इस महीने अब तक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत-चीन सीमा विवाद पर फिर होगी अहम बैठक, NSA अजीत डोभाल जाएंगे बीजिंग; 25वें दौर की वार्ता

    भारत-चीन सीमा विवाद पर फिर होगी अहम बैठक, NSA अजीत डोभाल जाएंगे बीजिंग; 25वें दौर की वार्ता

    सोना ₹19,000 महंगा, चांदी में ₹10,673 का उछाल; क्या ₹1.80 लाख पार करेगा गोल्ड?

    सोना ₹19,000 महंगा, चांदी में ₹10,673 का उछाल; क्या ₹1.80 लाख पार करेगा गोल्ड?

    दिल्ली में 3 पुलिसकर्मियों पर हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डाला; ईंट-डंडों से पीटा, नाबालिग हिरासत में

    दिल्ली में 3 पुलिसकर्मियों पर हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डाला; ईंट-डंडों से पीटा, नाबालिग हिरासत में

    टंकी-टावर पर चढ़कर प्रदर्शन किया तो देना होगा सरकारी खर्च! पुलिस, दमकल और एंबुलेंस का बिल भी वसूलेगी सरकार

    टंकी-टावर पर चढ़कर प्रदर्शन किया तो देना होगा सरकारी खर्च! पुलिस, दमकल और एंबुलेंस का बिल भी वसूलेगी सरकार

    स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

    स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

    साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

    साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights