Nature Nature

श्री ओसवाल पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनोद भादानी व उनकी टीम ने की शपथ ग्रहण

Nature

समाचार गढ़, 6 अक्टूबर, श्रीडूंगरगढ़। श्री ओसवाल पंचायत भवन श्रीडूंगरगढ़ में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ युवक परिषद, अणुव्रत समिति के पदाधिकारी गण सदस्य गण और समाज के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में श्री ओसवाल पंचायत, श्रीडूंगरगढ़ का शपथ ग्रहण समारोह जैन संस्कार विधि से संपन्न हुआ।
जैन संस्कार विधि से ह्री जैन संस्कारक/ तेयुप पूर्व अध्यक्ष/सभा के मंत्री प्रदीप पुगलिया ने संपूर्ण विधि विधान मंत्रोचार के साथ नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनोद जी भादानी और उनकी टीम के शपथ ग्रहण कार्यक्रम जैन संस्कार विधि से संपन्न करवाया। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के कोषाध्यक्ष श्रीमान तोलाराम जी पुगलिया ने श्री ओसवाल पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उनकी टीम को शपथ ग्रहण करवाई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनोद जी भादानी ने संस्कारक प्रदीप जी पुगलिया व सभी संस्थाओ से आए पदाधिकारी एवं सदस्यगण समाज के गणमान्य महानुभावों का आभार प्रकट किया। उपस्थित सभी महानुभावों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उनकी टीम को बधाई और सफलतम कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र के सामूहिक जप और तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ की स्तुति से की गई।

कार्यक्रम शुभकरण जी डाकलिया की अध्यक्षता में हुआ। श्रीमान रतन लाल भंसाली मुख्य अतिथि रहे। जयचंद लाल जी रतन लाल भंसाली परिवार श्रीडूंगरगढ़ निवासी गुवाहाटी-जोरहाट प्रवासी ने संस्था को 101000 के अनुदान की घोषणा की सभी ने ॐ अर्हम् की ध्वनि से भामाशाह परिवार का स्वागत किया।

  • Related Posts

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights