Nature Nature

एनसीडी से बढ़ती असामयिक मौतें चिंताजनक, स्वास्थ्य अधिकारियों ने जागरूकता और स्क्रीनिंग पर दिया जोर

Nature

समाचार गढ़, 25 सितंबर,श्रीडूंगरगढ़। देश में गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) जैसे हृदय रोग, कैंसर, मधुमेह और फेफड़ों की बीमारियों से होने वाली मौतों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। 2015 की डब्ल्यूएचओ रिपोर्ट के अनुसार, भारत में बड़ी संख्या में लोग हर साल इन बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। यह चिंता की बात है कि 70 वर्ष की आयु से पहले ही एनसीडी से मरने का खतरा बढ़ रहा है। विशेष रूप से शहरीकरण और बदलती जीवनशैली के चलते, हृदय रोग, स्ट्रोक और मधुमेह से होने वाली असामयिक मौतों की संख्या बढ़ने की संभावना है। उपजिला अस्पताल में आयोजित एक ब्लॉक स्तरीय बैठक के दौरान, जिला प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश जनागल ने एनसीडी से होने वाले नुकसान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आमजन को इन बीमारियों के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है और एनसीडी कार्यक्रम के तहत चिकित्सा संस्थानों में स्क्रीनिंग एवं मरीजों के फॉलोअप की प्रक्रिया को मजबूत करना चाहिए। डॉ. जनागल ने परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत प्रत्येक उपकेंद्र के स्वास्थ्य कर्मियों के लिए 2 पुरुष और 10 महिला नसबंदी का लक्ष्य निर्धारित करने की बात भी कही। बैठक में बीसीएमओ डॉ. राजीव सोनी ने आयुष्मान कार्ड वितरण और टीबी सर्वे के तहत एक्टिव केस सर्च अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने मौसमी बीमारियों से निपटने और रोकथाम के उपायों पर भी चर्चा की। इसके साथ ही आरसीएच गतिविधियों के अंतर्गत एएनसी पंजीकरण, 8संस्थागत प्रसव और पूर्ण टीकाकरण के शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा करने पर जोर दिया गया। ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर राकेश थालोर ने स्वास्थ्य सूचकांकों पर विस्तार से जानकारी दी। बैठक में विभिन्न सेक्टरों के चिकित्सा अधिकारी, एएनएम और अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को1: राजलदेसर नगरपालिका के ईओ कुन्दन देथा हटाए गए2: टीडियासर पंचायत में अव्यवस्थाओं पर 3 अधिकारी निलंबित 1: राजलदेसर नगरपालिका…

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights