Nature Nature

सड़क हादसा। जिला कलेक्टर, एसपी के साथ पहुंचे पीबीएम हॉस्पिटल, श्रीडूंगरगढ़ के पास हुए हादसे में घायल की जानी कुशल क्षेम, दिए सभी आवश्यक निर्देश

Nature

सड़क हादसा। जिला कलेक्टर, एसपी के साथ पहुंचे पीबीएम हॉस्पिटल, श्रीडूंगरगढ़ के पास हुए हादसे में घायल की जानी कुशल क्षेम, दिए सभी आवश्यक निर्देश

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 11 दिसम्बर 2023। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम के साथ पीबीएम हॉस्पिटल पहुंचकर सातलेरा गांव के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की कुशल क्षेम जानी । जिला कलेक्टर ने पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किए गए घायल के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी लेते हुए चिकित्सकों को सभी आवश्यक इलाज तुरंत करने के निर्देश दिए । जिला कलेक्टर ने कहा कि उपचार में किसी भी प्रकार की कोताही ना हो। श्री डूंगरगढ़ के सातलेरा गांव के जीएसएस के पास रविवार को ट्रक और पिकअप की आमने सामने की हुई भिड़ंत में तीन लोगो की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी जबकि एक ने श्री डूंगरगढ़ हॉस्पिटल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड दिया था इस भयानक हादसे में घायल एक अन्य व्यक्ति का पीबीएम अस्पताल के ट्रामा सेंटर में इलाज जारी है।

श्रीडूंगरगढ़ में पसरा मातम
इस भीषण हादसे के बाद श्री डूंगरगढ़ में मातम पसर गया है।कालुबास निवासी यह लोग शादी समारोह में हलवाई का काम करने के लिए सीकर गए हुए थे वापसी में क्रूर काल ने हमेशा के लिए गहरी नींद में सुला दिया।एक अन्य व्यक्ति बिग्गा गांव से सवार होकर श्री डूंगरगढ़ के अपने गांव जैसलसर जाने के लिए सवार हुआ था इनमे से तीन तो श्री डूंगरगढ़ के एक ही मोहल्ले के निवासी थे जबकि एक पास ही के गांव जैसलसर का निवासी था
इस भीषण सड़क हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया।घटना की जानकारी मिलते ही गांव सातलेरा बिग्गा से भी काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।मौके पर पहुंची श्री डूंगरगढ़ पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को हटाकर यातायात बहाल करवाया ।हादसे की सूचना मिलते ही श्री डूंगरगढ़ प्रशासन सहित कई जनप्रतिनिधि भी रात को ही हॉस्पिटल पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।भीषण सड़क हादसे में पिकअप गाड़ी चकनाचूर हो गई।

हादसे में चकनाचूर हुई पिकअप गाड़ी हादसे में हुई चार जनों की दर्दनाक मौत।
इस ट्रक से पिकअप की आमने सामने हुई भिड़ंत ।
भीषण सड़क हादसे के बाद हाईवे पर दोनो ओर लगा जाम ।
सातलेरा जीएसएस के पास गोलाई में यह हादसा हुआ था
  • Related Posts

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों को हथियारों और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा मिला है। पुलिस के मुताबिक, बोमाई थाना क्षेत्र के मुकाम चेरहार के…

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। आसमान से बारिश की बूंदें गिरना आम बात है, लेकिन सोचिए, अगर अचानक आसमान से मछलियां बरसने लगें तो क्या होगा? अमेरिका के लुइसियाना में करीब…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

    Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

    CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

    CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights