Nature Nature

शहर में 6 करोड़ से बनेंगी 10 किलोमीटर से अधिक लंबाई की सड़कें, शहरवासियों अच्छी खबर

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्रीय विधायक गिरधारीलाल महिया की अनुशंसा पर राज्य सरकार ने श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में 6 करोड़ की लागत से 10 किमी. से अधिक लंबाई की विभिन्न सड़कों के निर्माण की स्वीकृति जारी की है। जिस पर विधायक महिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, स्वायत शासन मंत्री शांतिलाल धारीवाल व पीडब्ल्यूडी मंत्री भजनलाल जाटव का आभार व्यक्त किया है।
इस संबंध में विधायक महिया ने बताया कि वार्ड नं. 1 में कालू लिंक रोड़ से संतोष प्रजापत के घर से जैसाराम सिवर के बाड़े से रामकिशन नाई के घर तक, कालू रोड से ओमप्रकाश ओड के घर के घर से होते हुए किशन ओड के घर तक, शंकर मोट के बाड़े से लालूराम मेघवाल के घर होते हुए पेमाराम चांवरिया के घर तक, मोलाजी के घर से मालाराम नायक के घर तक, सेवाराम नाई के घर से चेतनदास की भाणजी के घर तक, वार्ड नं. 18,19 में मोहनलाल बंग के घर से गौरव पंथ रोड़ तक, वार्ड नं. 15 में बीदासर रोड़ दुध डेयरी से हंसराज बाना के घर तक, वार्ड नं. 14 में नोरंगजी सुनार के घर से हुणतराम राजपुत के घर तक, वार्ड नं. 15,16 में शंकरजी कड़वासरा के घर से भागूराम जाखड़ के घर तक, वार्ड 16 में लाधू ढोली के घर से शिव मंदिर तक, वार्ड नं. 21 में जैसराज बिहानी के घर से मोहनलाल पच्चीसीया के घर तक, आडसर बास श्मशान गेट से शिव मंदिर तक, वार्ड नं. 23 में रेगर समाज की रविदास बंगीची से जगदीश पारीक के घर तक, कमल किशोर के घर से मालजी सिखवाल के घर तक व बजरंग प्रजापत के घर से सुगनाराम रेगर के घर से मदीना मस्जिद तक, वार्ड 28 में भागूराम सहु के घर से ओमप्रकाश नाई के घर तक, वार्ड 11 में रमन कॉलेज से गिरधारी नायक के घर तक, वार्ड नं. 25 में रूपाराम रेगर के घर से रमजान सेठिया के घर तक, वार्ड 24-25 में सरदारशहर रोड़ नटों के घर से राजु भार्गव के घर तक, वार्ड 16 में शंकर प्रजापत के घर से भंवरलाल जाखड़ के घर तक, वार्ड 2 में मेघवाल चौक से गणेश मोट के घर तक, वार्ड 40 में नायकों के श्मशान से भारूराम चोटिया के घर तक, जगदीश स्वामी के घर से कृष्ण सदन होते छगन तापड़िया के घर तक, शिव मिडिल स्कूल के कॉर्नर हाई स्कुल के पीछे से कालू लिंक रोड़ तक, वार्ड 15 में बीदासर रोड़ से धर्माराम कुकणा के घर से खादी भंण्डार तक, वार्ड 3 में टीकूराम गोदारा के घर से उत्तर भंवरलाल होते हुए पश्चिम ओमप्रकाश तिवाड़ी से दक्षिण सूरजाराम से पूर्व श्यामसुन्दर सारण के घर तक, वार्ड 2-3 में कालू रोड से भारती निकेतन स्कुल होते हुए सम्पतजी दुसाद के नोहरे तक करणी नगर, वार्ड 40 में काशीराम नाई के घर से रेवंत गोदारा के घर तक, आदर्श नगर लिंक रोड़ से कुलदीप मिस्त्री के घर से आगे चौराहे तक, आदर्श नगर शिवदास स्वामी घर से भंवरजी रेगर के घर तक, वार्ड 4 में सरदाराराम मास्टर से सुगनाराम गोदारा होते हुए बनवारीलाल, मुरलीराम मलघट से गोरव महाराज की बगेची तक, वार्ड 39-40 में रेवन्तराम जाट के घर से दक्षिण साईड प्रहलाद सुनार के घर के पीछे तक, वार्ड 4 में महावीर सारस्वत के घर से व्यारेलाल ढूकिया के घर तक वाया दुर्गाराम महिया के घर से सलीम तेली के घर तक, जमना प्रसाद लखोटिया के घर से संस्कार स्कुल होते हुए मांगीलाल जाट के घर तक, वार्ड 28-29 में ओमप्रकाश दर्जी के घर से श्रीराम भवन तक, वार्ड 1-2 में दुलजी मंडा के घर से हनुमानजी व्यास के घर तक, वार्ड 40 में इन्द्रसिंह राजपूत के बाड़े से सीवीएस स्कुल होते हुए बलवंत सुथार के घर तक, सहीराम के घर से छगनलाल के घर तक, वार्ड 13 में हरिकिशन राठी के घर से दिनेश डागा के घर तक, वार्ड 24 में एन.एच. 11 से देवनारायण कॉलोनी तक, जैसलसर रोड़ से केशरोजी के धाम तक व वार्ड 3 में कालू लिंक रोड़ से प्रभू जाजड़ा के घर तक डामर व सीसी सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इसके आलावा शहरी क्षेत्र के कुछ जलभराव स्थान पर सड़कों सहित सीवरेज लाइन डालने के प्रस्ताव भी राज्य सरकार को भेजे गए है । सड़कों की स्वीकृति पर शहरवासियों ने विधायक महिया का आभार जताया है।

  • Related Posts

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग…

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को सेरूणा, जोधासर और श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights