Nature Nature

रोटी और बेटी को बचाने की आवश्यकता है- शिवेन्द्रस्वरूप

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। भागवत कथा के छठे दिन- दसम स्कंध की कथा सुनाते हुए ब्रहमचारी संत शिवेन्द्रस्वरूप ने कहा कि जिसने अपनी इन्द्रियां भगवान में लगा रखी है, वही व्यक्ति गोपी है। अहंकार ही कंस है। जीव ही वासुदेव है। ज्ञानेन्द्रियां- कर्मेंन्द्रियां ही पहरेदार हैं। भगवान की ओर अग्रसर होते ही हथकड़ियां- बेड़ियां स्वतः ही खुल जाती हैं। गोकुल इन्द्रियों का समूह है।
भक्ति रसम् पीवती सः गोपी।
संतजी ने कहा कि भागवत में हम देखते हैं सोलह कलानिधान श्रीकृष्ण जैसा कोई मनोचिकित्सक नहीं है। वे सबका यथायोग्य उपचार करते हैं। आज मोहग्रस्त अर्जुन तो चारों तरफ हैं, किन्तु उपचारक कृष्ण दिखाई नहीं देते।
महाराज ने षोडश संस्कारों को बचाने की अपील की। उन्होंने कहा समाज से संस्कार समाप्त हो जाने पर हमारी सभ्यता ही समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि हमें रोटी और बेटी को बचाने की जरूरत है। रोटी का तात्पर्य भोजन से है। भोजन दूषित होगा तो विचार और भावना तो दूषित होनी ही है। बेटी बचाने का तात्पर्य बेटी को संस्कारित करने की आवश्यकता है। संस्कारित बेटी जीवनभर अपने परिवार को बचाए रखती है। संस्कारों के साथ आपने राजस्थानी भाषा के बचाव की बात भी कही और अपील की कि हमें अपनी भाषा बचाने तथा उसे मान्यता दिलवाने के लिए सारे प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि अपनी भाषा को भूलना किसी अपराध से कम नहीं है।
आज की कथा में विस्तार से श्रीकृष्ण की बाललीलाओं का मनोहारी वर्णन किया। कथा के प्रारंभ में स्थानीय नगरपालिका के अध्यक्ष मानमल शर्मा तथा कुछ पार्षदों को दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। गिरधारीलाल मुकेशकुमार पारीक द्वारा आयोजित इस भागवत कथा के छठे दिन भी भारी उपस्थिति रही। छठे दिन की कथा के विश्राम पर मुकेशकुमार अमितकुमार ने उपस्थित जनों का आभार ज्ञापित किया। संयोजन चेतन स्वामी ने किया। आज कथा में छप्पन भोग का प्रसाद लगाकर वितरित किया गया।

  • Related Posts

    Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

    समाचार-गढ़ 10 सितंबर, 2026। नई दिल्ली। करीब चार हफ्ते से ज्यादा समय बाद घरेलू शेयर बाजार में निवेशकों को राहत मिली। गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में खुले…

    BRICS Summit 2026: बलूच नेता ने ब्रिक्स को लिखी चिट्ठी, ‘बलूचिस्तान की आजादी पर करें विचार’

    समाचार-गढ़ 10 सितंबर, 2026। इस्लामाबाद। दिल्ली में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन से पहले बलूचिस्तान का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। बलूच नेता मीर यार ने BRICS के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

    Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

    BRICS Summit 2026: बलूच नेता ने ब्रिक्स को लिखी चिट्ठी, ‘बलूचिस्तान की आजादी पर करें विचार’

    BRICS Summit 2026: बलूच नेता ने ब्रिक्स को लिखी चिट्ठी, ‘बलूचिस्तान की आजादी पर करें विचार’

    PM Modi ने मंत्रियों को दिए दो बड़े निर्देश, सरकारी वेबसाइट सुधारें और आलोचनाओं का जवाब दें

    PM Modi ने मंत्रियों को दिए दो बड़े निर्देश, सरकारी वेबसाइट सुधारें और आलोचनाओं का जवाब दें

    BRICS Summit 2026: दिल्ली में मोदी-शी और मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, गलवान के बाद रिश्तों से लेकर तेल-रक्षा तक कई मुद्दों पर नजर

    BRICS Summit 2026: दिल्ली में मोदी-शी और मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, गलवान के बाद रिश्तों से लेकर तेल-रक्षा तक कई मुद्दों पर नजर

    बीकानेर में BJP विधायक का मतदान कार्मिक से विवाद, कार से उतरकर पीछे दौड़े

    बीकानेर में BJP विधायक का मतदान कार्मिक से विवाद, कार से उतरकर पीछे दौड़े

    Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?

    Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights