Nature Nature

सद्गुरु जग्गी वासुदेव की हुई ब्रेन सर्जरी, सद्गुरु की हालत में दिख रहा सुधार

Nature

नई दिल्ली. ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव की हाल ही में ब्रेन सर्जरी हुई है. मस्तिष्क में रक्तस्राव व सूजन के चलते सद्गुरु को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मस्तिष्क में जमे रक्त को बाहर निकालने के लिए 17 मार्च 2024 को सर्जरी की गई थी। अब सदगुरु की हालत सुधर रही है.

वह अब ठीक हो रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स के साथ हेल्थ अपडेट शेयर कर रहे हैं. अब उन्होंने अस्पताल के कमरे के अंदर से अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. सद्गुरु ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है कि नई दिल्ली में सद्गुरु शीघ्र स्वस्थ होने की राह पर हैं.

अस्पताल की ओर से जारी बयान में न्यूरोलॉजिस्ट ने बताया था कि, दर्द की गंभीरता के बावजूद सद्गुरु ने अपना सामान्य दैनिक कार्यक्रम और सामाजिक गतिविधियां जारी रखीं. यहां तक कि 8 मार्च को महा शिवरात्रि समारोह भी आयोजित किया. 15 मार्च तक उनकी तबीतय बिगड़ती गई.

डॉक्टर्स की टीम को सबड्यूरल हेमेटोमा का संदेह हुआ और तत्काल एमआरआई की सलाह दी गई. जांच में पता चला कि मस्तिष्क की सूजन बढ़ गई थी, बड़े पैमाने पर रक्तस्राव हुआ है. सबड्यूरल हेमेटोमा, खोपड़ी के नीचे मस्तिष्क की सतह पर खून के एकत्रित होने की समस्या है. इस प्रकार का रक्तस्राव आमतौर पर सिर पर चोट लगने के बाद होता है.

कुछ स्थितियों में ये स्थिति अक्यूट या क्रोनिक भी हो सकती है. खोपड़ी और मस्तिष्क की सतह के बीच किसी नस के फट जाने के कारण ये दिक्कत हो सकती है. मस्तिष्क की सतह पर रक्त के थक्के बनने की स्थिति कई प्रकार की गंभीर समस्याओं का भी कारण बन सकती है. सबड्यूरल हेमेटोमास की समस्या जानलेवा मानी जाती है, जिसमें आपातकालीन चिकित्सा की जरूरत होती है.

  • Related Posts

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने…

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली का असर बाजार पर साफ दिखाई दिया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights