Nature Nature

सहृदय और हरदिल अजीज भीखमचंद पुगलिया चौथी बार तुलसी सेवा संस्थान के अध्यक्ष चुने गए

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। तुलसी सेवा संस्थान की 32वीं साधारण सभा की बैठक में आज कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों का सर्व सम्मति से चयन हुआ। भीखमचंद पुगलिया को चौथी बार अध्यक्ष चुना गया है। वे पूर्व में इस संस्थान में बारह वर्षो तक कोषाध्यक्ष तथा बारह ही वर्षों तक मंत्री पद पर रह चुके हैं। अध्यक्ष के रूप में आपका गत काल तो स्वर्णाक्षरों में दर्ज करने जैसा है। गत दिनों संस्थान में ढेरों नये उपकरणों के लगने तथा सुविधाओं के विस्तार से चिकित्सालय का कायाकल्प जैसा हो चुका है। भीखमचंद पुगलिया का संस्थान के साथ आंतरिक लगाव ही ऐसा है कि वे जीवन में संस्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।
पुनः धर्मचंद धाड़ेवा मंत्री चुने गए हैं, जबकि जतन पारख तथा सीए अमरचंद पुगलिया उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इन्द्रचंदजी छाजेड़ तथा भंवरलाल गंग संयुक्त मंत्री पद पर चुने गए हैं। कोषाध्यक्ष का पद सुरेन्द्र कुमार दूगड़ को प्रदान किया गया है। मुख्य परामर्शक सुमेरमल डागा हैं। 13 कार्यकारिणी सदस्यों में जतनलाल पुगलिया, सोहनलाल सिंघी, राजेशकुमार डाकलिया, बजरंगलाल सेठिया, मालचंद सिंघी, डाॅ पूनमचंद पुगलिया, पन्नालाल पुगलिया, नथमल सिंघी, प्रमोदकुमार छाजेड़, विजयकुमार पुगलिया, अमितकुमार डाकलिया, राजेश चौरड़िया, कमल पुगलिया हैं। जबकि पंच मण्डल में शार्दूलसिंह जैन, मूलचंद सिंघी तथा सुरेन्द्र कुमार दूगड़ (BMD) हैं। भीखमचंद पुगलिया के चौथी बार अध्यक्ष चुने जाने पर नगर के सामान्य तथा गणमान्य जनों ने हर्ष प्रकट किया है। आपका कार्यकाल आगामी तीन वर्षों यानी सन 2025 तक रहेगा। तुलसी सेवा संस्थान श्रीडूंगरगढ़ अंचल का अत्यंत लोकप्रिय चिकित्सा सेवी संस्थान है।

  • Related Posts

    राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

    राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं समाचार गढ़ 1 मार्च 2026। राजस्थान में होली और धुलंडी को लेकर अवकाश की स्थिति स्पष्ट कर…

    बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित

    विधायक जेठानंद व्यास व खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल भी थिरकेसमाचार गढ़ 1 मार्च 2026। बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह रविवार को मनाया गया। प्रेस क्लब के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

    राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

    बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित

    बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित

    मिडिल ईस्ट में तेजी बिगड़ रहे हालात, IAEA ने इमरजेंसी बैठक बुलाई, परमाणु हमले का खतरा बढ़ने की आशंका

    मिडिल ईस्ट में तेजी बिगड़ रहे हालात, IAEA ने इमरजेंसी बैठक बुलाई, परमाणु हमले का खतरा बढ़ने की आशंका

    राजस्थान में संपत्ति की रजिस्ट्री महंगी, स्टांप ड्यूटी सरचार्ज बढ़ा

    राजस्थान में संपत्ति की रजिस्ट्री महंगी, स्टांप ड्यूटी सरचार्ज बढ़ा

    मिडिल ईस्ट जंग का असर: पेट्रोल ₹105, सोना 1.90 लाख तक? आम आदमी पर पड़ सकता है सीधा झटका

    मिडिल ईस्ट जंग का असर: पेट्रोल ₹105, सोना 1.90 लाख तक? आम आदमी पर पड़ सकता है सीधा झटका

    मिनाब में एक स्कूल पर इजरायली हमले में 36 छात्रों की मौत, अफरातफरी का माहौल

    मिनाब में एक स्कूल पर इजरायली हमले में 36 छात्रों की मौत, अफरातफरी का माहौल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights