Nature Nature

सम्पूर्ण धनावंशी स्वामी समाज का समागम, 17-18 मई को धुआं कलां में इकट्ठे होंगे

Nature

समाचार गढ़। वैष्णव धनावंशी स्वामी समाज के लोग सम्पूर्ण भारतवर्ष से धुआं कलां ( टौंक) में प्रसिद्ध भगवद् भक्त धनाजी महाराज के धाम पर एकत्र होंगे। यहां 17 मई को रात्रि में धार्मिक प्रस्तुतियां देंगे, जबकि 18 मई को प्रातः 7 बजे सनातन यज्ञ के उपरांत धनावंशी स्वामी समाज द्वारा धनाजी मंदिर परिसर में नव निर्मित सत्संग भवन का लोकार्पण होगा। इसी दौरान समाज के 80 से अधिक दानदाताओं, महंतादि विशिष्ट जनों का सम्मान होगा। इसके अनंतर स्वामी समाज के वृहद समागम में पंथ की धार्मिक आध्यात्मिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला जाएगा।
यह समस्त आयोजन धनावंशी स्वामी समाज की सर्वोच्च संस्था ‘श्री धनावंशी स्वामी महासभा ट्रस्ट’ के माध्यम से आयोजित होंगें। ट्रस्ट के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र जाखड़ (धनावंशी) ने बताया कि देश के कोने-कोने से आनेवाले धनावंशी समाज के प्रतिभागियों के आवास एवं भोजनादि व्यवस्था मंदिर के निकट ही की गयी है। ट्रस्ट के सचिव स्वामी राधेश्याम गोदारा अपनी टीम के साथ वहां पहले से ही उपस्थित रहेंगे। बड़ी संख्या में उपस्थित धनावंशी बंधु अपने आगामी प्रकल्पों पर भी इसके दौरान विचार करेंगे।

  • Related Posts

    चार धाम यात्रा करने वालों के लिए खबर, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

    समाचार गढ़ 6 मार्च 2026। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खबर है। यात्रियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब…

    उल्लू बेचने के नाम पर लाखों की ठगी, पीड़ित ने दर्ज कराया मामला

    समाचार गढ़ 6 मार्च 2026। सीकर जिले में उल्लू बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से 2.30 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। झीगर छोटी निवासी प्रमोद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चार धाम यात्रा करने वालों के लिए खबर, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

    चार धाम यात्रा करने वालों के लिए खबर, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

    उल्लू बेचने के नाम पर लाखों की ठगी, पीड़ित ने दर्ज कराया मामला

    उल्लू बेचने के नाम पर लाखों की ठगी, पीड़ित ने दर्ज कराया मामला

    ट्रेन में सफर करने से पहले पढ़ ले ये खबर, कई ट्रेन रद्द, इस रूट वाले दे विशेष ध्यान

    ट्रेन में सफर करने से पहले पढ़ ले ये खबर, कई ट्रेन रद्द, इस रूट वाले दे विशेष ध्यान

    राजस्थान में गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, कई शहरों में पारा 35 डिग्री पार

    राजस्थान में गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, कई शहरों में पारा 35 डिग्री पार

    कांग्रेस ने घोषित किए 6 राज्यसभा उम्मीदवार, जमीनी नेताओं पर दांव

    कांग्रेस ने घोषित किए 6 राज्यसभा उम्मीदवार, जमीनी नेताओं पर दांव

    साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान

    साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights