Nature Nature

घायल बगुले की बचाई जान, बिरमसर के युवाओं ने दिखाया मानवीय उदाहरण

Nature

घायल बगुले की बचाई जान, बिरमसर के युवाओं ने दिखाया मानवीय उदाहरण
श्रीडूंगरगढ़, 7 अक्टूबर 2025 (समाचार गढ़)।
बिरमसर के युवाओं ने आज इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए एक घायल बगुले की जान बचाई। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह बिरमसर के पास एक बगुला घायल अवस्था में मिला। यह देख युवा क्रांतिकारी संगठन के सदस्य और एबीवीपी के पूर्व नगर मंत्री लालचंद गोयल तथा कालूराम खोड़ा और उदाराम लुखा ने तुरंत पहल करते हुए घायल पक्षी को राजकीय पशु चिकित्सा अस्पताल उदरासर पहुंचाया। वहां पशु चिकित्सक डॉ. लालाराम लुखा ने बगुले का प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद बगुले को बेहतर देखभाल के लिए राजकीय चिकित्सालय श्रीडूंगरगढ़ लाया गया, जहां इलाज के उपरांत उसे वन विभाग के सुपुर्द किया गया। स्थानीय लोगों ने युवाओं की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की संवेदनशीलता समाज में जीवों के प्रति दया और करुणा की भावना को मजबूत करती है।

  • Related Posts

    किसानों के लिए जरूरी खबर, उच्च तापमान से गेहूं फसल बचाव हेतु एडवाइजरी जारी

    समाचार गढ़ बीकानेर, 7 मार्च 2026। मार्च में तापमान तेजी से बढ़ने के कारण गेहूँ की फसल पर उच्च तापमान का प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। अधिक तापमान के कारण…

    चार धाम यात्रा करने वालों के लिए खबर, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

    समाचार गढ़ 7 मार्च 2026। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खबर है। यात्रियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसानों के लिए जरूरी खबर, उच्च तापमान से गेहूं फसल बचाव हेतु एडवाइजरी जारी

    किसानों के लिए जरूरी खबर, उच्च तापमान से गेहूं फसल बचाव हेतु एडवाइजरी जारी

    चार धाम यात्रा करने वालों के लिए खबर, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

    चार धाम यात्रा करने वालों के लिए खबर, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

    उल्लू बेचने के नाम पर लाखों की ठगी, पीड़ित ने दर्ज कराया मामला

    उल्लू बेचने के नाम पर लाखों की ठगी, पीड़ित ने दर्ज कराया मामला

    ट्रेन में सफर करने से पहले पढ़ ले ये खबर, कई ट्रेन रद्द, इस रूट वाले दे विशेष ध्यान

    ट्रेन में सफर करने से पहले पढ़ ले ये खबर, कई ट्रेन रद्द, इस रूट वाले दे विशेष ध्यान

    राजस्थान में गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, कई शहरों में पारा 35 डिग्री पार

    राजस्थान में गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, कई शहरों में पारा 35 डिग्री पार

    कांग्रेस ने घोषित किए 6 राज्यसभा उम्मीदवार, जमीनी नेताओं पर दांव

    कांग्रेस ने घोषित किए 6 राज्यसभा उम्मीदवार, जमीनी नेताओं पर दांव
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights