Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ के विद्यालयों में खुलेंगे विज्ञान संकाय, क्षेत्रीय विद्यार्थियों को मिलेगा उच्चस्तरीय विज्ञान शिक्षा का अवसर

Nature

श्रीडूंगरगढ़ के विद्यालयों में खुलेंगे विज्ञान संकाय, क्षेत्रीय विद्यार्थियों को मिलेगा उच्चस्तरीय विज्ञान शिक्षा का अवसर

समाचार गढ़ 3 जुलाई 2025 श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सौगात मिली है। राज्य सरकार द्वारा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) के सत्र 2025-26 से कक्षा 11वीं में विज्ञान संकाय के अंतर्गत भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित एवं जीवविज्ञान विषय संचालित किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस स्वीकृति के अंतर्गत श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के निम्नलिखित विद्यालयों में विज्ञान संकाय आरंभ किया जाएगा।

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, बाना

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, धीरदेसर चोटियान

श्री कन्हैयालाल सिखवाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम), हनुमान धोरा

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, पूनरासर

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, रिड़ी

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, सेरूणा

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, ठुकरियासर

इस उपलब्धि पर श्रीडूंगरगढ़ विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं शिक्षा मंत्री मदनलाल दिलावर का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इन विद्यालयों में विज्ञान संकाय प्रारंभ होने से ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों को अब अपने ही क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता की विज्ञान शिक्षा सुलभ हो सकेगी। यह निर्णय क्षेत्रीय शैक्षणिक विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

Related Posts

Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12.86 किलो से ज्यादा संदिग्ध गांजा जब्त…

Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली में आज, 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के विरोध में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights