Nature Nature

मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव: जिले के 324 नवचयनित कार्मिकों को मिले नियुक्त पत्र, विद्यार्थियों को वितरित की स्कूटी, साइकिल, टैबलेट एवं टूल किट

Nature

समाचार गढ़, बीकानेर,12 दिसंबर। राज्य सरकार के वर्तमान कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर गुरुवार को जोधपुर में आयोजित मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने राजकीय सेवाओं में नियुक्त पंद्रह हजार युवाओं को नियुक्त पत्र प्रदान किए। इसका सीधा प्रसारण रवींद्र रंगमंच पर किया गया। कार्यक्रम में खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, बीकानेर (पूर्व) विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष राम गोपाल सुथार मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान संभागीय आयुक्त श्रीमती वंदना सिंघवी, पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश, जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि, पुलिस अधीक्षक श्री कावेंद्र सागर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) डॉ दुलीचंद मीना, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ देवेन्द्र चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार गुप्ता, नगर निगम उपायुक्त श्री यशपाल आहूजा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने विभिन्न जिलों के नव नियुक्त सरकारी कार्मिकों से वीसी के माध्यम से संवाद किया। इस दौरान जिले में विभिन्न विभागों के 324 नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

विद्यार्थियों को वितरित की स्कूटी, साइकिल, टैबलेट एवं टूल किट
इसके पश्चात खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, श्रीडूंगरगढ़ विधायक श्री ताराचंद सारस्वत, बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री राम गोपाल सुथार ने विद्यार्थियों को साइकिल, व्यावसायिक टूल किट, टेबलेट और स्कूटी भेंट की। जिला शिक्षा अधिकारी गजानंद शर्मा ने बताया कि 10वीं एवं 12वीं कक्षा के 12 हजार 81 छात्राओं को साइकिल, 1 हजार 69 विद्यार्थियों को वोकेशनल एजुकेशन के तहत व्यवसायिक टूल किट, 1 हजार 68 विद्यार्थियों को टैबलेट और तीन सौ छह बालिकाओं को स्कूटी भी वितरित की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित एवं मालकोश आचार्य ने किया।

  • Related Posts

    किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

    समाचार गढ़, 13 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलेक्टर निशांत जैन ने कहा कि किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे। साथ ही कहा कि परिवाद…

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। बीकानेर-पंजाब नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह हरियासर टोल प्लाजा अचानक रणक्षेत्र में बदल गया, जब ओवरलोड ट्रकों को लेकर पहुंचे ड्राइवरों और टोल कर्मचारियों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

    किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights