Nature Nature

बीएलओ एवं सुपरवाइजर प्रशिक्षण का दूसरा दिन संपन्न, ऑनलाइन मूल्यांकन भी हुआ

Nature

बीएलओ एवं सुपरवाइजर प्रशिक्षण का दूसरा दिन संपन्न, ऑनलाइन मूल्यांकन भी हुआ

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 29 जुलाई 2025।
जिला निर्वाचन अधिकारी बीकानेर के निर्देशानुसार श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति सभागार में मंगलवार को बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR-2025) से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा दिन आयोजित हुआ। इस द्वितीय बैच के प्रशिक्षण की अध्यक्षता निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने की।

प्रशिक्षण में विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ के बूथ संख्या 51 से 100 तक के बीएलओ और सुपरवाइजर संख्या 06 से 10 तक के अधिकारी शामिल हुए। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा बीएलओ एप के माध्यम से गणना प्रपत्र (एनुमेरेशन फॉर्म) को ऑनलाइन भरने की विस्तृत चरणबद्ध प्रक्रिया समझाई गई। प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ और सुपरवाइजर को उनके कार्य, दायित्व और पुनरीक्षण से जुड़े तकनीकी पहलुओं की बारीक जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के उपरांत प्रतिभागियों का ऑनलाइन मूल्यांकन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन डीएलएमटी पवन कुमार माली के निर्देशन में एएलएमटी मनीष कुमार सैनी, नौरतमल शर्मा, सहीराम भामू और श्रवण कुमार मोटसरा ने किया। बीएलओ सुपरवाइजर रजिस्ट्रेशन और प्रशिक्षण की व्यवस्थाएं पूरब चंद जाखड़ व ओम प्रकाश द्वारा संभाली गईं।

  • Related Posts

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। मां दुर्गा की प्रतिमा आपने मिट्टी, लकड़ी और कई तरह की सजावटी चीजों से बनी देखी होगी, लेकिन क्या आपने कभी पेंसिल, रबड़ और कटर से…

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    समाचार-गढ़ 12 अक्टूबर, 2026। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में ग्वादर के तटीय इलाके में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड की दो नावों पर हमले की खबर सामने आई है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

    Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

    CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

    CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights