Nature Nature

सांस्कृतिक चेतना और हिन्दी पर होगी गोष्ठी
सृजन सेवा पुरस्कार समर्पित होंगे

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़. यहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित संस्कृति भवन में बुधवार को राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति द्वारा हिन्दी दिवस समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक चेतना और हिंदी विषय पर संगोष्ठी का आयोजन होगा। इसके साथ ही संस्था के वार्षिक उत्सव के अवसर पर सृजन सेवा पुरस्कार दिए जाएंगे।
संस्थाध्यक्ष श्याम महर्षि ने बताया कि समारोह की
अध्यक्षता भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी ओटीएस जयपुर के अतिरिक्त महानिदेशक टीकमचंद बोहरा करेंगे। समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान पुरातत्व, संग्रहालय एवं राज्य अभिलेखागार के निदेशक आईएएस डॉ. महेन्द्र खड़गावत एवं विषय-प्रवर्तक व मुख्य वक्ता के रूप में शिक्षाविद-समालोचक डॉ. उमाकांत गुप्त होंगे। इस दौरान मेरठ के साहित्यकार, संपादक पदमश्री डॉ. रवीन्द्र कुमार को संस्था की सर्वोच्च मानद उपाधि मलाराम माली स्मृति साहित्यश्री दी जाएगी। इसी तरह डॉ. नंदलाल महर्षि स्मृति हिन्दी साहित्य सृजन पुरस्कार जोधपुर के कथाकार-समालोचक डॉ. हरीदास व्यास, पं. मुखराम सिखवाल स्मृति राजस्थानी साहित्य सृजन पुरस्कार मुंबई प्रवासी साहित्यकार महेन्द्र मोदी, सामाजिक सरोकारों को समर्पित रामकिशन उपाध्याय स्मृति समाज सेवा सम्मान जयपुर के सवाई सिंह व शिवप्रसाद सिखवाल स्मृति महिला लेखन पुरस्कार जयपुर की उपन्यासकार-कथाकार तसनीम खान को प्रदान किया जाएगा। समारोह में साहित्यकार, शिक्षाविद, संस्कृतिकर्मी और विचारक-चिंतक भाग लेंगे।

  • Related Posts

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग…

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को सेरूणा, जोधासर और श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights