Nature Nature

वरिष्ठ कथाकार श्याम जांगिड़ को मिलेगा श्री चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार 2025

Nature

समाचार गढ़ 25 सितंबर 2025 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थानी भाषा के वरिष्ठ कथाकार श्याम जांगिड़ को उनके कथा-संग्रह ‘नेम धरम’ पर प्रतिष्ठित श्री चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार–2025 प्रदान किया जाएगा। इस संबंध में घोषणा उद्योगपति राधाकृष्ण सोमानी ने गुरुवार को की।

यह पुरस्कार प्रतिवर्ष एक भव्य समारोह में दिया जाता है, जिसमें चयनित लेखक को शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र और ₹31,000 की सम्मान राशि प्रदान की जाती है। पुरस्कार का निर्णय तीन वरिष्ठ राजस्थानी लेखकों द्वारा किया जाता है।

कथाकार श्याम जांगिड़ विगत पाँच दशकों से हिन्दी और राजस्थानी दोनों भाषाओं में लेखन कर रहे हैं। राजस्थानी में उनके तीन कथा-संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं, जबकि हिन्दी में कहानी, उपन्यास और यात्रा संस्मरण की कई कृतियां प्रकाशित हुई हैं। उनके उपन्यास चर्चित रहे हैं और उनकी कहानियां पाठ्यक्रम में भी शामिल की गई हैं।

पुरस्कार समिति के संयोजक डॉ. चेतन स्वामी ने बताया कि इनलैंड सोमानी फाउंडेशन विगत छह वर्षों से यह पुरस्कार प्रदान कर रहा है। संस्था के लक्ष्मी नारायण सोमानी का मानना है कि राजस्थानी भाषा के विकास में कहानी विधा का विशेष योगदान है, इसलिए कथा प्रतियोगिता आयोजित कर प्रतिभाशाली लेखकों को प्रोत्साहित किया जाता है। चयनित कृतियों का सम्पूर्ण मूल्य भी फाउंडेशन चुकाता है।

इस बार का पुरस्कार समारोह आगामी दिनों में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।

Related Posts

दिनांक 9 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

🚩श्री गणेशाय नम:🚩📜 दैनिक पंचांग 📜 ☀ 09 – Feb – 2026☀ Sri Dungargarh, India ☀ पंचांग🔅 तिथि अष्टमी पूर्ण रात्रि🔅 नक्षत्र विशाखा पूर्ण रात्रि🔅 करण बालव 06:15 PM🔅 पक्ष…

नेत्रदान से अमर हुई करुणा और मानवता की ज्योति, पढ़े श्रीडूंगरगढ़ से खास ख़बर

नेत्रदान से अमर हुई करुणा और मानवता की ज्योति समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ निवासी भंवरलाल पारख पुत्र स्वर्गीय जयचंदलाल पारख का 7 फरवरी 2026 को स्वर्गवास हो गया। जीवन की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिनांक 9 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

दिनांक 9 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

नेत्रदान से अमर हुई करुणा और मानवता की ज्योति, पढ़े श्रीडूंगरगढ़ से खास ख़बर

नेत्रदान से अमर हुई करुणा और मानवता की ज्योति, पढ़े श्रीडूंगरगढ़ से खास ख़बर

दिनांक 8 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

दिनांक 8 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

11 फरवरी को उद्घाटन के साथ शुरू होंगी जीवन रक्षा हॉस्पिटल की सेवाएं, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंच दिवसीय पूजन प्रारंभ

11 फरवरी को उद्घाटन के साथ शुरू होंगी जीवन रक्षा हॉस्पिटल की सेवाएं, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंच दिवसीय पूजन प्रारंभ

कुंतासर में मां भगवती मंदिर में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा, भव्य शोभायात्रा निकली

कुंतासर में मां भगवती मंदिर में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा, भव्य शोभायात्रा निकली

सेसोमूं स्कूल में शुभकामना एवं दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन

सेसोमूं स्कूल में शुभकामना एवं दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights