Nature Nature

दयानंद विद्या निकेतन श्रीडूंगरगढ़ के छात्रों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लहराया परचम, जीते 16 गोल्ड मेडल

Nature

समाचार गढ़ 25 सितंबर 2025 श्रीडूंगरगढ़। दयानंद विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीडूंगरगढ़ के छात्र–छात्राओं ने राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर कस्बे का नाम रोशन किया। विद्यालय की टीम ने कुल 16 गोल्ड मेडल अपने नाम किए।

69वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित मलखम्भ प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने खाजूवाला टीम को मात देकर गोल्ड मेडल व विजेता ट्रॉफी जीती, वहीं छात्रों की टीम ने रा. उ. मा. विद्यालय गुल्लूवाली को पछाड़ते हुए गोल्ड मेडल व ट्रॉफी अपने नाम की। यह दयानंद विद्या निकेतन की लगातार चौथी जीत रही।

प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि सी.बी.ओ. सरोज पूनिया व विशिष्ट अतिथि मदर इंडिया स्कूल के संचालक प्यारेलाल ढूकिया रहे। खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखकर दोनों अतिथियों ने गहरा उत्साह व्यक्त किया और मलखम्भ जैसे पारंपरिक खेल को युवाओं द्वारा सहेजने पर प्रसन्नता जताई।

प्रधानाचार्य विनोद बेनीवाल ने अतिथियों का सम्मान कर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर कस्बे के अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद और अभिभावक उपस्थित रहे।

आयोजन समिति ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों का आभार जताया।

Related Posts

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। जिस बेटी को मृत समझकर परिवार अंतिम विदाई देने की तैयारी कर रहा था, वह अचानक अपने ही ताबूत में हिलने लगी। मां ने जब यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights