Nature Nature

दहेज प्रताड़ना, बच्चों से दूर करने और आत्महत्या के लिए उकसाने के गंभीर आरोप, महिला ने ससुराल पक्ष पर दर्ज करवाया मामला

Nature

समाचार गढ़, 13 मई, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के बिग्गाबास क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने ससुरालजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। शीतल पुत्री मदनलाल ने इस्तगासा के जरिए अपने पति मनोज तापड़िया, ससुर चौथमल, सास सत्यभामा, जेठ प्रदीप, जेठानी रोशनी व जेठ संजय के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, आत्महत्या के लिए प्रेरित करने, बच्चों से जबरन दूर करने और मानसिक रूप से कमजोर बनाने जैसे संगीन आरोप लगाए हैं।

शीतल ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 4 जून 2014 को हुआ था, और तभी से ससुराल पक्ष की ओर से कम दहेज लाने का ताना मारकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा। परेशान होकर वर्ष 2020 में उसने एक बार मामला दर्ज करवाया था, परंतु उस समय आरोपियों ने झूठे वादे और बहलावे से समझौता करवा लिया।

महिला का कहना है कि समझौते के बावजूद आरोपियों का रवैया नहीं बदला और उन्हें लगातार प्रताड़ना मिलती रही। यहां तक कि ससुरालवालों ने उसके छोटे-छोटे बच्चों को भी जबरन उससे दूर कर दिया और उसका स्त्रीधन हड़पते हुए उसे घर से निकाल दिया।

इस संबंध में थानाधिकारी जितेन्द्र कुमार द्वारा जांच प्रारंभ कर दी गई है। पीड़िता ने न्याय की उम्मीद में प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

  • Related Posts

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights