Nature Nature

नर सेवा ही नारायण सेवा – इन्द्रा दवे। निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

Nature

समाचार-गढ़, 21 अक्टूबर 2023 श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर। श्रीमाली समाज महिला मण्डल एवं आचार्य श्री नानेश रोटरी नेत्र चिकित्सालय के द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर के आयोजन अवसर पर श्रीमाली समाज कि महिला मण्डल की अध्यक्षा श्रीमती इन्द्रा दवे ने कहा कि निःशुल्क नेत्र जांच शिविर के आयोजन के पीछ हमारा उद्देश्य ‘‘नर सेवा ही नारायण सेवा’’ था। मानव शरीर में नेत्र सबसे महत्वपूर्ण अंग है जिसकी जांच एवं सुरक्षा बहुत ही आवश्यक है। इस हेतु यह शिविर जिला अंधता निवारण समिति के तत्वावधान मानव कल्याण हेतु आयोजित किया गया।
शिविर में मुख्य चिकित्सक डॉ. आशीष जोशी ने अपनी सेवाएं देते हुए कहा कि वह इस तरह के शिविर विभिन्न संस्थाओं से जुड़कर आयोजित करते है जिससे एक ही समय में बहुत लोगों को फायदा मिल जाता है। साथ ही भारत में वर्तमान में नेत्र रोगियों से जुड़े आंकड़े चेतावनी देने वाले है। इसका मुख्य कारण बढ़ते मोबाईल उपयोग को माना जा रहा है। इस हेतु हमें सामुहिक प्रयास करने होंगे।
श्रीमाली समाज महिला मण्डल की प्रवक्ता डिम्पल श्रीमाली ने बताया कि शिविर के दौरान 170 नेत्र रोगियों की जांच कर उनको निःशुल्क दवाई दी गई। तथा इनमें से 10 रोगियों का निःशुल्क ऑपरेषन किया जाएगा तथा 7 रोगियों को पुनः गहन जांच के बाद दवाई या ऑपरेषन हेतु सुझाव दिया जाएगा।
शिविर के दौरान आए गायत्री श्रीमाली ने कहा कि वर्तमान में बढ़ती उम्र के नेत्र रोगियों के साथ-साथ छोटे बच्चें एवं किशोरवय के नेत्र रोगी बहुत मात्रा में देखे गए है।
गायत्री व्यास ने कहा कि नेत्र के बिना हम पूर्णतया दूसरों पर आश्रित हो जाते है। इसलिए हमें समय-समय पर नेत्र जांच करवानी चाहिए तथा आवश्यक स्वास्थ्य लाभ लेने चाहिए।
मनमोहन दवे ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से नेत्र रोगियों को एक ही स्थान पर सभी सेवाएं उपलब्ध हो जाती है उनको इधर-उधर घूमना नहीं पड़ता है। साथ ही बहुत कम समय में बहुत ज्यादा लोगों को एक स्थान पर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो जाता है।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में सूरजरतन दवे ने महालक्ष्मी एवं गजानन्द जी की पूजा एवं दीप प्रवजलित करवाकर कार्यक्रम का आगाज किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के पूर्व प्रान्तपाल अरूण प्रकाश गुप्ता, नरेन्द्र श्रीमाली, ओमप्रकाश मोदी, बी. के गुप्ता, मुकेश कुलरिया, हरीश गौड़ एवं चांदाराम उपस्थित रहे। इन्ही के सान्निध्य में शिविर का संचालन किया गया।
शिविर में युवा प्रकोष्ठ के तेजश एवं अभिषेक दवे का पूर्ण सहयोग रहा। आयोजन में श्रीमाली समाज के अध्यक्ष श्याम श्रीमाली उपस्थित रहे।
शिविर के दौरान महिला मण्डल की मुख्य सदस्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष्या शशिकला श्रीमाली, अनु, निर्मला श्रीमाली, ज्योति, कामिनी दवे आदि ने अपनी विशेष सेवाएं देकर आयोजन को सफल बनाया।
कार्यक्रम के अंत में श्रीमाली समाज महिला मण्डल के सदस्यों द्वारा डॉ. आशीष जोशी का सम्मान किया गया।

Related Posts

चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

समाचार गढ़ 30 अक्टूबर 2026। Indian Navy: भारत अपनी समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी…

न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

समाचार गढ़ 30 अक्टूबर 2026। Village With No Roads: दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जो अपनी अनोखी बनावट के कारण लोगों को हैरान कर देती हैं। ईरान का मासूलेह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा, लश्कर और TRF तक पहुंचा रहा था पैसा; 10 गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा, लश्कर और TRF तक पहुंचा रहा था पैसा; 10 गिरफ्तार

जैसलमेर में खेत पर गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; 3 KM दूर तक सुनाई दी आवाज

जैसलमेर में खेत पर गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; 3 KM दूर तक सुनाई दी आवाज

POK में फिर गूंजी धमाकों की आवाज! एक ही घर के 4 लोगों की मौत, पाक सेना पर हमले का आरोप

POK में फिर गूंजी धमाकों की आवाज! एक ही घर के 4 लोगों की मौत, पाक सेना पर हमले का आरोप

बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights