Nature Nature

ओसवाल पंचायत भवन में होगा सिलाई मशीन वितरण एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह 16 मार्च को मानव जन जागृति संस्थान जयपुर के सोजन्य से आयोजित होगा कार्यक्रम

Nature

समाचार गढ़ श्री डूंगरगढ़, 9 मार्च 2025।
सर्व समाज की जरूरतमंद महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए मानव जन जागृति संस्थान, जयपुर के सोजन्य से श्री डूंगरगढ़ में “सिलाई मशीन वितरण एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह – 2025” का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम आगामी 16 मार्च को कालूबास स्थित श्री ओसवाल पंचायत भवन में आयोजित होगा।

50 महिलाओं को मिलेंगी सिलाई मशीनें

समारोह के संयोजक भंवरलाल कमलिया ने बताया कि कार्यक्रम में सर्व समाज की 50 जरूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क सिलाई मशीनें वितरित की जाएंगी। यह आयोजन समाजसेवी ताजाराम बारोटिया ‘फौजी’ (धीरदेसर चोटियान) की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा।

तैयारियों को लेकर हुई विशेष बैठक

कार्यक्रम की पूर्व तैयारियों को लेकर अंबेडकर भवन के प्रशाल में विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन समिति द्वारा सर्वसम्मति से कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। बैठक में संस्थान के प्रदेश महासचिव एवं कार्यक्रम समन्वयक मनराज कांटीवाल ने पूर्व समीक्षा करते हुए टीम के सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियाँ सौंपीं। साथ ही, प्राप्त आवेदनों में से अंतिम रूप से लाभार्थियों का चयन भी किया गया।

कार्यक्रम से जुड़ी जिम्मेदारियाँ इस प्रकार रहेंगी:

  • टेंट व्यवस्था: सीताराम चालिया (तोलियासर) एवं बजरंगलाल राजपुरोहित (तोलियासर)
  • भोजन व्यवस्था: समाजसेवी ताजाराम बारोटिया ‘फौजी’
  • भवन व्यवस्था: पूर्व सरपंच रेखाराम कालवा (रिड़ी)

आयोजन समिति ने स्पष्ट किया कि इस कार्यक्रम का सम्पूर्ण व्यय समिति स्वयं वहन करेगी और किसी भी भामाशाह या अन्य व्यक्ति से आर्थिक सहयोग नहीं लिया जाएगा।

बैठक में शामिल रहे गणमान्यजन

इस बैठक में मालाराम सातलेरा, धन्नाराम बरोड़, सीताराम बारूपाल, ब्रह्मप्रकाश भाटी, रेखाराम कालवा, ताजाराम बारोटिया, भंवरलाल कमलिया, मदनलाल बिरट, सरपंच प्रतिनिधि बुधाराम गांधी, सहीराम मेघवाल, भरत लखासर सहित कई समाजसेवी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संस्थान की आजीवन सदस्यता लेने वाले महानुभावों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
बैठक का सफल संचालन आयोजन समिति के प्रकाश गांधी ने किया।

Related Posts

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

समाचार-गढ़ 23 सितंबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर से बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल सुबह बीकानेर आएंगे। यहां सेवा संकल्प अभियान के तहत लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।…

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। चुनाव से काफी पहले ही अलग-अलग दल अपनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights