Nature Nature

बीकानेर में पहली बार पधारेंगे जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज, 24 मार्च को होगा नगर भ्रमण

Nature

26 मार्च को होगा आत्मानंद गौरव सम्मान समारोह, अंगारे नृत्य बनेगा मुख्य आकर्षण

समाचार गढ़ 9 मार्च 2025 बीकानेर। सनातन धर्म प्रेमियों के लिए एक पावन अवसर आने वाला है। श्री जंगलेश्वर 108 कुण्डीय गौरी शंकर महायज्ञ, श्रीमद् भागवत कथा और विभिन्न आध्यात्मिक आयोजनों के अंतर्गत जगद्गुरु शंकराचार्य श्री द्वारका शारदा पीठाधीश्वर स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज पहली बार बीकानेर में पधारने जा रहे हैं।

यह सात दिवसीय महायज्ञ 23 मार्च से 29 मार्च तक बगेची मोदी कुआं, गोपेश्वर बस्ती, बीकानेर में आयोजित होगा। कार्यक्रम में श्री बालाजी सेवा धाम नागौर के महामंडलेश्वर आचार्य श्री बजरंग दास जी महाराज की अमृतवाणी में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन भी होगा।

नगर भ्रमण 24 मार्च को शाम 4 बजे

शंकराचार्य जी महाराज 24 मार्च को सुबह 5 बजे बीकानेर पहुंचेंगे और इसी दिन शाम 4 बजे से रथ, ऊंट व गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण करेंगे। यह शोभायात्रा जुनागढ़ गणेश मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकलेगी। नगर भ्रमण की समस्त व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी पहलाद सिंह मार्शल और सुशील कुमार यादव को सौंपी गई है।

इस अवसर पर चरण पादुका पूजन, प्रवचन, दीक्षा सहित कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। बीकानेर सहित विभिन्न जिलों से करीब 43 संत-महात्मा एवं महामंडलेश्वर कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। सम्पूर्ण कार्यक्रम ‘दर्शन चैनल’ पर लाइव प्रसारित होगा।

रक्तदान शिविर व गौरव सम्मान समारोह 26 मार्च को

हर वर्ष की भांति इस बार भी पीबीएम हेल्प कमेटी की ओर से रक्तदान शिविर, गरीब महिलाओं को सिलाई मशीन वितरण और आत्मानंद गौरव सम्मान समारोह 26 मार्च को सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा।

शाम को होगा अद्वितीय अंगारे नृत्य

26 मार्च की रात्रि 8 बजे से श्री महंत बिरबलनाथ जी सिद्ध के सानिध्य में अंगारे नृत्य का आयोजन होगा, जो बीकानेरवासियों के लिए एक विशेष आकर्षण रहेगा।

महायज्ञ के लिए जोड़ों का पंजीकरण जारी

महायज्ञ में भाग लेने के इच्छुक जोड़ों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो चुका है, जिसमें अब तक 65 जोड़ों ने अपना नाम दर्ज करवा लिया है।

Related Posts

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights