Nature Nature

दरकते रिश्तों की शर्मनाक घटना, चाकू की नोक पर दुष्कर्म

Nature

समाचार-गढ़, 31 मई 2023। दरकते रिश्तों की शर्मनाक घटना में श्रीडूंगरगढ़ थाने में एक दिव्यांग महिला ने अपने रिश्ते में लगने वाले देवर के खिलाफ चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। दिव्यांग प्रार्थिनी ने पुलिस को बताया कि राजूराम नायक निवासी ऊपनी उसके काके ससुर का बेटा देवर लगता है। वह काफी दिनों से अपने मोबाईल से मुझे फोन कर अश्लील बाते करता था। पीड़िता ने बताया कि मेरा प्रति ट्रैक्टर ड्राईवर है, जो अक्सर ट्रैक्टर लेकर बाहर रहता है। मैंने मेरे पति को राजूराम द्वारा फोन करने व अश्लील बातें करने के बारे में कहा तो मेरे पति ने कहा कि देवर है, भाभी के साथ मजाक कर रहा है और बात को गम्भीरता से नहीं लिया। मैं अपने खेत में बनी ढाणी में अपने बच्चो व पति के साथ रहती हूँ। मेरे खेत के पास ही राजूराम का खेत है। करीब तीन माह पहले मेरे पति ट्रैक्टर लेकर बाहर गये हुये थे। तब रात्रि को 10 बजे राजूराम चाकू लेकर आया और मुझे सोई हुई को जगाकर चाकू दिखाया और कहा कि इतने दिनों से फोन कर रहा हूँ तेरे कोई असर नहीं हो रहा है। और गलत हरकत करने लगा। मैंने विरोध किया तो उसने चाकू दिखाते हुये कहा कि मेरा कहा नहीं मानेगी तो तेरे बच्चे व तेरे को जान से मार दूंगी। राजुराम ने चाकु से मारने का भय दिखाकर मेरे साथ दुष्कर्म किया। फिर वह कई बार मौका पाकर मेरे खेत में जाता और मुझे मौत का भय दिखाकर मेरे साथ दुष्कर्म करता। उसने मोबाईल फोन में रिकार्डिंग कर रखी है और धमकी देता है कि अगर तू मेरे कहे अनुसार मेरे साथ सम्बन्ध नहीं बनायेगी तो उक्त रिकार्डिंग तेरे पति, देवर, तेरे पीहर व समाज के व्यक्तियों को वायरल कर दूंगा। गत 25मई को रात्रि को करीब 12 बजे राजूराम पुनः मेरी ढाणी में आया और मेरे साथसाथ जबरदस्ती की। हो-हल्ला सुनकर मेरी पुत्री जाग गई, उसने हल्ला किया तो राजूराम भाग गया। मैंने मेरे पति को फोन किया। वह आया तो मैंने मेरे पति को बात बताई। सुबह राजूराम का पिता आया और मेरे व मेरे पति के पैरो में गिरकर गिडगिडाने लगा और कार्यवाही नहीं करने को कहा। फिर राजूराम ने मेरे देवर को फोन कर धमकी दी कि तुम्हारी भाभी को मेरे हवाले कर दे नहीं तो मैं तुम तीनों भाईयो को मार डालूंगा। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    समाचार-गढ़ 21 सितंबर, 2026। राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास युद्ध अभ्यास 2026 जारी है। अभ्यास के दौरान दोनों…

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    समाचार-गढ़ 20 सितंबर, 2026। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में ड्रोन हमलों ने एक बार फिर बड़ा रूप ले लिया है। रूस के अधिकारियों के मुताबिक, यूक्रेन ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

    Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

    Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

    Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

    एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

    एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights