Nature Nature

श्रीकृष्ण योग संस्थान व पतंजलि योग समिति ने मनाया योग दिवस, पढ़े पूरी खबर

Nature

समाचार-गढ़, 21 जून 2023। दुनिया भर में योग और ध्यान के लाभों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष विश्वभर में 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 मनाया जा रहा है। इस वर्ष योग दिवस 2023 की थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग’ रखी गई है। वसुधैव कुटुंबकम का अर्थ है- धरती ही परिवार है। इस थीम का उद्देश्य धरती पर सभी लोगों को एक परिवार के रूप में स्वास्थ्य के लिए योग को अपनाना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर श्रीकृष्ण योग संस्थान व पतंजलि योग समिति के तत्त्वावधान श्रीडूँगरगढ स्थित सिविल कोर्ट के पीछे:-योग स्थल (पार्क) में योग शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित, प्रोटोकोल के अंतर्गत सबसे खङे हो करके ग्रीवा संचालन के साथ-साथ कंधा संचालन व ताङासन के बाद, वृक्षासन आदि का अभ्यास कराने के पश्चात बेठ कर भस्त्रिका प्राणायाम व कपालभाति के साथ ही अनुलोम-विलोम व भ्रामरी प्राणायाम और अंत मे उदगीथ प्राणायाम के बाद करतल ध्वनि के साथ ही हास्यासन का अभ्यास किया गया। अंत में योग शिविर में आये हुए सभी योग साधको को फल (कैला) व चना के साथ ही लड्डू का प्रसाद वितरण किया गया। योग शिविर समापन बाद हवन किया गया जो पर्यावरण के लिए वायु का शुद्धिकरण होता है। योग साधकों में काफी संख्या मे बहनों व बच्चों ने भाग लिया। श्रीकृष्ण योग संस्थान के श्री गोविन्द राम सोनी नें करीब 200 टीशर्ट वितरण की जिसमे 100 टीशर्ट सेवा भारती द्वारा संचालित सेवाधाम छात्रावास के भैयाऔ को भेंट की गई। शेष 100 टीशर्ट श्रीकृष्ण योग संस्थान (योग स्थल ) पर भेंट की गई। योग संस्थान से जूङे रवि गुरनाणी परिवार ने प्रसाद वितरण किया। श्रीकृष्ण योग संस्थान के कस्बे के योग शिक्षक श्री गोविन्द राम सोनी ने जानकारी देते हुए बताया। वर्तमान व भविष्य में मानवता को बचाने हेतू योग चिकित्सा पद्धति रामबाण साबित होगी। हमारें योग ऋषि मुनियों ने योग साधना के बल पर जन्म से लेकर मृत्यु तक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए योग विद्या के विभिन्न चरणों का वैज्ञानिक आधार पर उपयोग करते हुए जीवनोपयोगी बनाया। सोनी ने बड़े दुख के साथ कहा वर्तमान समय में बढ़ती जनसंख्या, पूरी सुविधाओं का न मिलना, अनंत इच्छाएं, गलत खान-पान, अनियमित दिनचर्या, पर्यावरण प्रदूषण, तनाव, सैंकडों बीमारियां, अनेकों महामारियां, संस्कारों का न होना, इस प्रकार सोनी ने बताया मानव समाज की हर समस्या का निवारण योग छिपा है। साथ ही संस्थान से जुङे कुमाराम गोदारा, कैशराराम कङवासरा, मोतीसिह राठौङ व भगवान स्वामी युवाऔ में श्री मोहित पुरी व उनकी समस्त टीम नें योग शिविर को सफल बनाया।

  • Related Posts

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार समाचार गढ़ 22 मार्च 2026। उदयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Anti Corruption Bureau Rajasthan) ने बड़ी…

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा समाचार गढ़ 22 मार्च 2026। ईरान ने इजराइल पर रविवार सुबह 4 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

    शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर एक माह में हड़प लिए 31 लाख से अधिक रूपए, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।

    शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर एक माह में हड़प लिए 31 लाख से अधिक रूपए, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights